Weather Wind direction changed to easterly temperature dropped मौसम : हवा का रुख बदलकर हुआ पुरवा, गिरा तापमान, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
More

मौसम : हवा का रुख बदलकर हुआ पुरवा, गिरा तापमान

जिले में तापमान में शुक्रवार को एक बार फिर बड़ा बदलाव आया। हवा का रुख पछुआ से बदलकर पुरवा हो गया। इससे वातावरण में नमी की मात्रा तेजी से बढ़ी। अधिकतम

Fri, 5 June 2026 08:43 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
मौसम : हवा का रुख बदलकर हुआ पुरवा, गिरा तापमान

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में तापमान में शुक्रवार को एक बार फिर बड़ा बदलाव आया। हवा का रुख पछुआ से बदलकर पुरवा हो गया। इससे वातावरण में नमी की मात्रा तेजी से बढ़ी। अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी कमी आई। यह कमी तीन डिग्री सेल्सियस से अधिक तक दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले एक सप्ताह में तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना जताई है। साथ ही, नौ जून को एकाध जगहों पर गरज, चमक और तेज हवाओं के बीच हलकी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान विभाग के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि पूर्वानुमानित अवधि के दौरान जिले में उमस वाली तेज गर्मी बनी रह सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिले में उमस के बीच दोपहर बाद तेज हवा के साथ हुई बारिश, कई सड़कों पर हुआ जलजमाव

अधिकतम तापमान 37 से 42 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। अधिकतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। अधिकांश क्षेत्रों में 12 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज पूर्वा हवा चलने की संभावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 65 से 70 प्रतिशत तथा शाम में 20 से 25 प्रतिशत रहने की संभावना है।इस बीच पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस कम होकर 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह कई दिनों के बाद एक बार फिर सामान्य से नीचे चला आया। इससे लोगों को झुलसानेवाली गर्मी से राहत मिली। वहीं न्यूनतम तापमान भी 0.8 डिग्री सेल्सियस गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। इस दौरान हवा में नमी की मात्रा सुबह में 85 तो दोपहर में 70 प्रतिशत रही। इसमें भी 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। पूरे दिन 5 किमी प्रतिघंटे की गति से पुरवा हवा चली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुंगेर में आसमानी आफत: 43 डिग्री की ओर बढ़ता पारा, 6 जून को झमाझम बारिश के आसार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।