जिले में उमस के बीच दोपहर बाद तेज हवा के साथ हुई बारिश, कई सड़कों पर हुआ जलजमाव
जिले में उमस के बीच दोपहर बाद तेज हवा के साथ हुई बारिश, कई सड़कों पर हुआ जलजमाव जिले में उमस के बीच दोपहर बाद तेज हवा के साथ हुई बारिश, कई सड़कों पर हुआ

खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में गुरुवार को दोपहर में देह जला देने वाली धूप निकली रही। तेज धूप व गर्म हवा की स्थिति रहने से वातावरण में खूब उमस रहा। हालांकि दोपहर बाद अचानक से तेज हवा के साथ खूब बारिश हुई। जिससे शहर की परिसदन जाने वाली सहित कई सड़कों पर जलजमाव की स्थिति देखी गई। वहीं कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली भी गिरी। तेज हवा चलने से कई घरों व बिजली तारों को भी नुकसान हुआ। अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। पूरबा हवा औसतन 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। एक दिन पहले बुधवार को तेज धूप व गर्म हवा से उमस रहा था।
अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज हुआ था। पूरबा हवा औसतन पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत मंगलवार को भीषण गर्मी बना रहा था। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। पूरबा हवा औसतन छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत सोमवार को भी खासा गर्मी अनुभव हुआ था। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा था। पूरबा हवा औसतन पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत रविवार को भीषण गर्मी का असर रहा था। अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा था। पूरबा हवा औसतन छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत शनिवार को दोपहर में तेज धूप का असर रहा था। जिससे खासा गर्मी महसूृस हुआ था।जिले में मौसम आज भी रहेगा गरम: जिले में आज भी मौसम खासा गरम रहेगा। पांच जून को हीट वेव की स्थिति रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज होगा। इधर छह जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है। जबकि सात जून को अधिकतम तामपान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। इधर आठ जून को अधिकतम तापमान बढ़कर 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। वहीं नौ से 11 जून तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा। जबकि 12 जून को अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। वहीं आगामी 13 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। इधर आगामी छह, नौ, 12 व 13 जून को आसामन में बादल रहने का अनुमान है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन