Heat Wave to Continue in Bihar Districts Dry Weather Expected Till June 7 जिले में आज व कल रहेगी हीट वेव की रहेगी स्थिति, किया अलर्ट, Khagaria Hindi News - Hindustan
More

जिले में आज व कल रहेगी हीट वेव की रहेगी स्थिति, किया अलर्ट

जिले में आज व कल रहेगी हीट वेव की रहेगी स्थिति, किया अलर्ट जिले में आज व कल रहेगी हीट वेव की रहेगी स्थिति, किया अलर्ट

Wed, 3 June 2026 11:26 PMNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share
जिले में आज व कल रहेगी हीट वेव की रहेगी स्थिति, किया अलर्ट

खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में चार व पांच जून को हीट वेव की स्थिति रहेगी। अगले चार दिनों तक तापमान भी बढ़ा रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने जारी पूर्वानुमान में अगले सात जून तक उत्तर बिहार के जिलों में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना जतायी है।

जिले में धूप का रहेगा खासा असर

जिले में आज भी धूप का खासा असर रहेगा। चार जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा। जबकि पांच जून को अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज होगा। इधर छह जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। जबकि सात से नौ जून तक अधिकतम तामपान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। इधर दस जून को अधिकतम तापमान बढ़कर 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। वहीं 11 व 12 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा। 12 जून को जहां आसमान में बादल बने रहने की संभावना है। वहीं अन्य दिनों धूप का खासा असर रहेगा।

जिले में भीषण गर्मी का रहा असर

जिले में बुधवार को तेज धूप व गर्म हवा से उमस की स्थिति रही। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज हुआ। पूरबा हवा औसतन पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। एक दिन पहले मंगलवार को भीषण गर्मी बना रहा था। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। पूरबा हवा औसतन छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत सोमवार को भी खासा गर्मी अनुभव हुआ था। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा था। पूरबा हवा औसतन पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत रविवार को भीषण गर्मी का असर रहा था। अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा था। पूरबा हवा औसतन छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत शनिवार को दोपहर में तेज धूप का असर रहा था। जिससे खासा गर्मी महसूृस हुआ था। गत शुक्रवार को दिनभर बारिश होती रही थी। तेज हवा के साथ आसमान में गरज वाले बादल बना रहा था। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा था। पूरबा हवा औसतन 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत गुरुवार को धूप का असर कम रहा था। अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा था। पूरबा हवा औसतन 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।