जिले में गर्मी बढ़ते ही चरमराने लगी बिजली की आपूर्ति
ोज तीन की लीड:जिले में गर्मी बढ़ते ही चरमराने लगी बिजली की आपूर्तिजिले में गर्मी बढ़ते ही चरमराने लगी बिजली की आपूर्तिजिले में गर्मी बढ़ते ही चरमराने लगी

खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में गर्मी का असर बिजली आपूर्ति पर भी होने लगा है। सोमवार को लोड शेडिंग की समस्या भी उत्पन्न हो गई थी। जिससे बिजली के लिए लोगों को परेशानी बढ़ गई है। शहर में भी बिजली कटने की समस्या देखी जा रही है। हालांकि यह समस्या ग्रामीण इलाके में अधिक बताई जा रही है। खासकर देर शाम के बाद बिजली कटने की समस्या हो रही है। हालांकि कुछ देर में बिजली फिर जरूर आ जाती है। पर, गर्मी के साथ बिजली के कटने की समस्या हो रही है। वहीं लो वोल्टेज की समस्या भी उत्पन्न हो रही है।
इधर गंगौर फीडर अंतर्गत इलाके में पिछले एक स्पताह से लगातार देर रात बिजली कटने की समस्या बताई जा रही है। जिससे लोगों को इस भीषण गर्मी में बिना बिजली के खासे परेशानी उठानी हो रही है। रानीसकरपुरा गंाव के उपभोक्ता दिग्विजय कुमार, सत्यम कुमार, नीतीश कुमार, रूबी देवी, मीनू देवी, ललिता देवी, सुनीता देवी आदि ने बताया कि रात 10 बजे के बाद अक्सर बिजली गुल जाती है। इसके बाद दो से तीन घंटे बाद बिजली आती है। इस बीच कई लोग गर्मी में सड़क पर आ जाते हैं। लाइट आने के बाद सोने जाते हैं। वही दूसरी ओर मानसी बिजली सब-स्टेशन से इन दिनों दिनभर में तीन से चार बार बिजली कट रही है। कटने के बाद आधा से एक घंटा बिजली का इंतजार करना पड़ता है। उपभोक्ता धर्मवीर कुमार सिंह, अजीत कुमार, किशोर कुमार, पंकज कुमार निराला आदि ने बताया कि सोमवार की शाम बाजार में छह बजे शाम में कटा तो लगभग नौ बजे आई। वही मंगलवार को दिनभर में तीन से चार बार बिजली कटी। विभाग द्वारा जिले में पावर की कमी नहीं होने की बात कही जा रही है। हालांकि लोड बढ़ने से फॉल्ट की समस्या से बिजली कटने की बात कही जाती है।बोले अधिकारी:जिले में पॉवर की कमी नहीं है। मांग अनुसार आपूर्ति हो रही है। फॉल्ट की स्थिति में तुरंत दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की जाती है।ई. कंुदन कुमार, कार्यपालक अभियंता, बिजली विभाग, खगड़िया।फोटो: 20कैप्शन: शहर के चंदनगर रोड स्थित बिजली ग्रिड।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन