प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा नेताओं ने की पूजा-अर्चना व महाआरती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा नेताओं ने की पूजा-अर्चना व महाआरती

खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा बुधवार को शहर के श्री बड़ी सरस्वती स्थान, खगड़िया में विशेष पूजा-अर्चना, हवन एवं महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्र की निरंतर प्रगति, समृद्धि और खुशहाली के लिए सामूहिक रूप से प्रार्थना की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने किया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश मंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी कुमार राघवेंद्र मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, महिला सशक्तिकरण तथा वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।
उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो रहा है और देश के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। वही भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर एक मजबूत, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं ने करोड़ों गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामानुज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और सुशासन का नया अध्याय लिखा है।उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से समाज के हर वर्ग को लाभ मिला है तथा भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है। प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सूरज पांडे ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की पारदर्शी कार्यशैली और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के कारण देश की जनता का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, जिला महामंत्री नंदू शाह, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद साह, जिला मंत्री कुंदन सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वंदना सिंह पटेल, जिला मीडिया प्रभारी सह मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार राय, नगर अध्यक्ष रितेश शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विकास पोद्दार, चुनाव से जिला संयोजक अक्षय सूरी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रुबी गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, नगर उपाध्यक्ष किरण देवी कार्यालय सहमंत्री देवानंद स्वामी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन संपन्न कराया गया तथा सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं महाआरती में भाग लिया। उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन, उत्तम स्वास्थ्य तथा राष्ट्र के सर्वांगीण विकास एवं समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। आयोजन से पूरा वातावरण श्रद्धा, भक्ति और राष्ट्रसेवा के संकल्प से ओत-प्रोत रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन