Bihar Weather: रेनकोट या छाता साथ रखें! बिहार में चंपारण, सीवान समेत कई जगहों पर बारिश; पटना में कैसा रहेगा मौसम
Bihar Weather: उत्तर पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में भी अधिकांश जगहों पर बारिश का पूर्वानुमान है। दक्षिण पश्चिम बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।
Bihar Weather: बिहार अभी बाढ़ और बारिश की दोहरी मार झेल रहा है। कई जगहों पर बारिश हो रही है। बारिश के अलावा गंगा, कोसी, गंडक समेत कई नदियों ने अलग-अलग जिलों में तबाही मचा रखी है। लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बुधवार को भी घर से निकलने से पहले आप अपने साथ छाता या रेनकोट रखें। आसमान में छाए बादल कभी भी बरस सकते हैंं। बिहार में अलग-अलग जगहों पर बारिश तो कहीं बहुत ज्यादा बारिश का अनुमान मौसम विभाग की तरफ से जताया गया है। बुधवार की सुबह भोजपुर समेत कुछ अन्य जिलों में बारिश भी हुई है। पटना में रात से ही बारिश हो रही है। यह कई सड़कों पर बारिश का पानी भी जमा हो गया है।
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 13 अगस्त को उत्तर पश्चिम बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण और गोपालगंज में बारिश होगी। इसके अलावा सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में भी अनेक बारिश का अनुमान जताया गया है। उत्तर पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में भी अधिकांश जगहों पर बारिश का पूर्वानुमान है। दक्षिण पश्चिम बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।
पटना, भागलपुर में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि पटना में भी आज कुछ स्थानों पर बारिश होगी। राजधानी पटना के अलावा जहानाबाद, लखीसराय, बेगूसराय, शेखपुरा, नालंदा और नवादा में भी बारिश का अनुमान है। भागलपुर जिले में लोग बाढ़ से परेशान हैं। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को बदरी के बीच गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। गुरुवार एवं शुक्रवार को आंशिक बदरी के बीच गर्मी व उमस का जोर रहेगा। इस बीच मौसम विभाग ने बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में भी बारिश का अनुमान जताया है।
आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि बिहार के अलग-अलग हिस्सों में अभी बारिश का दौर जारी रहेगा। गुरुवार, शुक्रवार औऱ शनिवार को भी बिहार में कई स्थानों पर बारिश की संभावना है। बुधवार को जहां पूर्वी चंपारण, सारण, समस्तीपुर, खगड़िया और किशनगंज में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है तो वहीं गुरुवार को राज्य के कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा में भी बारिश हो सकती है। अनुमान जताया गया है कि 15 अगस्त को बिहार के पूर्वी भाग के जिलों में मेघर्जन, वज्रपात और तेज हवा चल सकती है।




साइन इन