cyber con threat him to arrest his daughter use ai to afraid him in patna बेटी की गिरफ्तारी का भय, एआई से सुनवाई रोने की आवाज; बिहार में पुलिसवाला बन साइबर ठगी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बेटी की गिरफ्तारी का भय, एआई से सुनवाई रोने की आवाज; बिहार में पुलिसवाला बन साइबर ठगी

बाद में बेटी को छोड़ने के बहाने 1.65 लाख रुपए ठग लिए। वहीं, शातिरों ने अलग-अलग बहाने से पांच लोगों को करीब तीन लाख रुपये का चूना लगा दिया। इस संबंध में साइबर और स्थानीय थाने में केस दर्ज किया गया है।

Wed, 13 Aug 2025 06:04 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
share
बेटी की गिरफ्तारी का भय, एआई से सुनवाई रोने की आवाज; बिहार में पुलिसवाला बन साइबर ठगी

बिहार की राजधानी पटना में साइबर ठगों ने पुलिस अधिकारी बनकर शास्त्री नगर निवासी को फोन किया। ड्रग्स तस्करी में बेटी की गिरफ्तारी की बात कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से रोने की उसकी आवाज भी सुनवाई। बाद में बेटी को छोड़ने के बहाने 1.65 लाख रुपए ठग लिए। वहीं, शातिरों ने अलग-अलग बहाने से पांच लोगों को करीब तीन लाख रुपये का चूना लगा दिया। इस संबंध में साइबर और स्थानीय थाने में केस दर्ज किया गया है।

सिपाही को लगाई 20 हजार की चपत

ठगी की अन्य घटना बोरिंग रोड निवासी के साथ घटी। उन्होंने आन लाइन मंगाए सामान की वापसी के लिए मेल किया था। जिसके बाद शातिरों ने एपीके फाइल भेजकर उन्हें 47 हजार रुपये का चूना लगा दिया। एसके पुरी निवासी के खाते से यूपीआई द्वारा बिना उनकी जानकारी के 40 हजार रुपये निकल गए। उधर शातिरों ने खुद को एयरटेल का कर्मी बताकर कंपनी का नंबर रिचार्ज के बहाने 30 हजार रुपये ठग लिए। अंतिम मामले में ठगों ने बिजली मीटर अपडेट का झांसा देकर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल के सिपाही को 20 हजार की चपत लगा दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 65 लाख बच्चे पढ़ने नहीं पहुंच रहे स्कूल, माता-पिता का पलायन बड़ी वजह

विदेश में नौकरी के बहाने 2.89 लाख की चपत

इधर विदेश में नौकरी के नाम पर पटना के ही दीघा निवासी युवक से 2.89 लाख ठगी की घटना सामने आई है। झांसा देने के लिए गुजरात के ठग ने पीड़ित के पास आफर लेटर, हवाई टिकट और वीजा भी भेजा। पीड़ित की शिकायत पर साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दीघा के नेपाली नगर निवासी युवक का गुजरात के सूरत के एक व्यक्ति से संपर्क हुआ था। उनसे युवक को विदेश में नौकरी दिलाने के सब्जबाग दिखाए। आरोपित ने पीड़ित के व्हाट्सएप पर आफर लेटर और हवाई टिकट भी भेजा। युवक ने 2.89 लाख आरोपित को भेजे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार सरकार अब एनएच का निर्माण और रखरखाव नहीं करेगी, केंद्र सरकार का फरमान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।