Humidity Increases Due to Temperature Variation in Muzaffarpur मौसम : दिन में पछिया रात में पूर्वा हवा से बढ़ रही उमस, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
More

मौसम : दिन में पछिया रात में पूर्वा हवा से बढ़ रही उमस

मुजफ्फरपुर में दिन और रात के तापमान में 15 डिग्री सेल्सियस का अंतर होने से उमस भरी गर्मी बढ़ रही है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने बताया कि पछिया और पूर्वा हवा के चलने से नमी में वृद्धि हो रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहा।

Wed, 15 April 2026 11:41 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
मौसम : दिन में पछिया रात में पूर्वा हवा से बढ़ रही उमस

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दिन और रात के तापमान में अंतर आने से उमस भड़ी गर्मी सताने लगी है। सुबह में कोहरे नजर आ रहे हैं। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग के वरीय वैज्ञानिक ए. सत्तार ने बताया कि दिन में पछिया हवा और रात को पूर्वा हवा चलने से वातावरण में नमी की मात्रा अधिक बन रही है। इससे दिन में उमस भरी गर्मी महसूस हो रही है। रात और दिन के तापमान में 15 डिग्री सेल्सियस तक का अंतर हो रहा है। इसी वजह से बुधवार की सुबह कोहरा छाया रहा। सुबह सात बजे सापेक्ष आद्रता 94 फीसदी तक चली गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौसम का मिजाज : इस सीजन का सबसे गर्म रहा बुधवार, पारा 40.7 पर पहुंचा

वहीं, दोपहर में 53 फीसदी दर्ज की गई। दिन में पछिया हवा 4.6 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से चली। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।