हीटवेव से स्कूली बच्चे परेशान लू लगने के खतरा से चिंता बढ़ी
रक्सौल में एक सप्ताह से प्रचंड गर्मी पड़ रही है, जिससे स्कूली बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। तापमान 42 डिग्री पार होने के बावजूद स्कूलों में कक्षाएं चल रही हैं। गर्मी से राहत के उपाय नहीं हैं और बच्चों को स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं। अभिभावक स्कूल समय में बदलाव की मांग कर रहे हैं।

रक्सौल, नसं। सीमाक्षेत्र में एक सप्ताह से प्रचंड गर्मी पड़ रही है। हीटवेव का सबसे अधिक प्रभाव स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। तापमान 42 डिग्री पार होने के बाद भी अधिकांश विद्यालयों में एक बजें तक कक्षाएं संचालित हो रही हैं। विद्यालयों में गर्मी से बचाव के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। रक्सौल के अधिकांश चौक चौराहे पर निजी स्कूल संचालित है। कक्षाओं में पंखे खराब हैं। शुद्ध पेयजल के लिए लगी टंकियां खाली रहती हैं। हैंडपंप से गर्म पानी निकलता है। इन स्कूल के बच्चे लू, चक्कर व उल्टी की शिकायत कर रहे हैं। अभिभावकों ने विद्यालय का समय प्रातः 6 से 11 बजे तक करने की बात कह रहे हैं।
चिकित्सकों ने बच्चों को खाली पेट स्कूल न भेजने तथा ओआरएस का घोल साथ देने की सलाह दी है। वही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ब्रजेश कुशवाहा ने बताया कि हीटवेव को देखते हुए सभी एचएम को मॉर्निंग शिफ्ट लागू करने, कक्षाओं में पर्याप्त जल व प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश जारी किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन