दिन के बाद अब रात में भी सताएगी गर्मी, पारा चढ़ने के संकेत
दिन के बाद अब रात में भी सताएगी गर्मी, पारा चढ़ने के संकेत दिन के बाद अब रात में भी सताएगी गर्मी, पारा चढ़ने के संकेतदिन के बाद अब रात में भी सताएगी ग

कटिहार, वरीय संवाददाता कटिहार में अब मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। दिन की तपिश के बाद अब रात में भी गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि दिन के तापमान में भी मामूली इजाफा होने की संभावना जताई गई है।रविवार को जिले में आसमान पूरी तरह साफ रहा और मौसम शुष्क बना रहा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर 10 से 19 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रही, जिससे हल्की राहत जरूर मिली, लेकिन धूप की तीव्रता ने लोगों को झुलसा दिया।हवा
की दिशा में परिवर्तन की संभावनामौसम में बदलाव का सबसे बड़ा संकेत हवा की दिशा में परिवर्तन को माना जा रहा है। पछुआ हवा अब दक्षिण-पश्चिमी दिशा की ओर मुड़ने लगी है। इसके चलते आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इस बदलाव के कारण वातावरण में शुष्कता बढ़ेगी और तापमान लगातार ऊपर की ओर जाएगा।कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार के अनुसार, अभी मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और आसमान साफ रहने से सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ रही हैं। इससे दिन में चिलचिलाती धूप का असर बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।दोपहर के समय बाजारों में भीड़ कम हो रही है, जबकि सुबह और शाम के समय ही लोग जरूरी काम निपटाने बाहर निकल रहे हैं। वहीं, गर्मी बढ़ने के साथ बिजली और पानी की मांग भी बढ़ने लगी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन