17-18 जून को हर प्रखंड में लगेगा जनकल्याण शिविर
17-18 जून को हर प्रखंड में लगेगा जनकल्याण शिविर 17-18 जून को हर प्रखंड में लगेगा जनकल्याण शिविर17-18 जून को हर प्रखंड में लगेगा जनकल्याण शिविर17-18 जू

कटिहार, वरीय संवाददाता केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंडों में 17 एवं 18 जून को प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय इस विशेष अभियान के दौरान आम लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार शिविर में आवेदन जमा करने, निबंधन, दस्तावेज सत्यापन, ई-केवाईसी, शिकायतों के निष्पादन तथा लाभ वितरण जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। प्रशासन का लक्ष्य पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी और सरल तरीके से पहुंचाना है。
इन योजनाओं की सेवा शिविर में रहेगी उपलब्ध
शिविर में आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान वय वंदना कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, लखपति दीदी, पीएम स्वनिधि, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, दिव्यांगजन कल्याण योजनाएं तथा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
बीडीओ को दी गई आवश्यक जिम्मेदारी
शिविर के सफल संचालन के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रत्येक शिविर स्थल पर हेल्प डेस्क, विभिन्न विभागों के काउंटर और स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल स्टॉल की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
लोगों से अपील
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। साथ ही लंबित आवेदनों, समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए भी शिविर का लाभ लेने को कहा गया है। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने संबंधित अधिकारियों को शिविर के प्रभावी संचालन, त्वरित सेवा उपलब्ध कराने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन