महिलाओं को हक़ देने के निर्णयों में कांग्रेस हमेशा पीछे हटी है :-टनटन ठाकुर
महिलाओं को हक़ देने के निर्णयों में कांग्रेस हमेशा पीछे हटी है :-टनटन ठाकुर महिलाओं को हक़ देने के निर्णयों में कांग्रेस हमेशा पीछे हटी है :-टनटन ठाकु

कटिहार नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए जरुरी संविधान संशोधन बिल को कांग्रेस एवं उनके सहयोगी पार्टी द्वारा पारित नही होने देने पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टनटन ठाकुर ने कहा कि जब पूरा देश भारत में ऐतिहासिक और संवैधानिक दृष्टि से एक युग परिवर्तन के द्वार पर खड़ा था तब राष्ट्र की मातृ शक्ति और नारी शक्ति के लिए संभावनाओं का यह द्वार बंद करके कांग्रेस और पूरे इंडी गठबंधन ने महिलाओं के खिलाफ वोट कर एक बार फिर अपना असली चेहरा बेनकाब कर दिया है।यह स्पष्ट संदेश है कि ये दल महिलाओं को बराबरी का अधिकार देने के पक्ष में नहीं हैं।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टनटन ठाकुर ने कहा कि चुनाव के दौरान महिलाओं के लिए बड़ी-बड़ी बातें करने वाले कांग्रेस, जब वास्तविक अवसर आया, तब विरोध में वोट किया, यह उनकी कथनी और करनी के अंतर को उजागर करता है। देश की महिलाओं ने सब देख लिया है अब यह अपमान भूला नहीं जाएगा, और समय आने पर इंडी गठबंधन को इसका जवाब देंगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन