Kal Ka Mausam Bihar weather forecast 21 May IMD heat wave red alert in 5 districts Patna rain storm बिहार के 5 जिलों में कल हीटवेव का रेड अलर्ट, पटना में आंधी-बारिश के आसार; देखें मौसम पूर्वानुमान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के 5 जिलों में कल हीटवेव का रेड अलर्ट, पटना में आंधी-बारिश के आसार; देखें मौसम पूर्वानुमान

दक्षिण बिहार के 5 जिलों में कल यानी गुरुवार 21 मई को भीषण लू चलने की आशंका है, मौसम विभाग ने हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। दूसरी तरफ, पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, दरभंगा, गयाजी समेत 27 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 

Wed, 20 May 2026 08:10 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार के 5 जिलों में कल हीटवेव का रेड अलर्ट, पटना में आंधी-बारिश के आसार; देखें मौसम पूर्वानुमान

Bihar Weather Forecast: बिहार में भीषण गर्मी का दौर फिर से शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार 21 मई को दक्षिण बिहार के 5 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर, राज्य के अन्य हिस्सों में आंधी, बारिश का मौसम बना रहने का पूर्वानुमान है। राजधानी पटना में भी गुरुवार को मौसम बिगड़ सकता है। इसके अलावा कोसी, सीमांचल, पूर्वी बिहार और उत्तर बिहार के कई जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को राज्य भर के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई। 43.4 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर सबसे गर्म रहा। अन्य जिलों में भी दिन का पारा 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया।

मौसम विभाग ने गुरुवार को बक्सर, भोजपुर (आरा), कैमूर (भभुआ), रोहतास (सासाराम) और औरंगाबाद जिले में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भयंकर लू चलने की आशंका है। दिन का तापमान चढ़कर 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

पटना समेत 27 जिलों में कल आंधी-बारिश के आसार

एक तरफ भीषण गर्मी, तो दूसरी तरफ बिहार के 27 जिलों में आंधी, बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने गुरुवार को पटना, भागलपुर, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, गयाजी, नवादा, बांका, अररिया, किशनगंज, कटिहार, सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली, नालंदा, जहानाबाद, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, जमुई और सुपौल जिले में येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, मेघगर्जन और बारिश होने के आसार हैं। मौसम बिगड़ने पर कहीं-कहीं आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने का भी खतरा रहेगा। लोगों से खराब मौसम में सावधानी बरतने की अपील की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में हीटवेव रिटर्न : छपरा में 23 तक स्कूल बंद, कैमूर-रोहतास में लू के हालात

पूरे बिहार में बढ़ी गर्मी

बिहार में एक-दो जगहों को छोड़कर अधिकांश जिलों में बुधवार 20 मई को दिन के पारे में बढ़ोतरी दर्ज की गई। कैमूर में सर्वाधिक 43.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। रोहतास जिले का डेहरी 43 डिग्री, औरंगाबाद 41.5 डिग्री, छपरा 40.2 डिग्री तापमान के साथ गर्म रहा।

पटना में दो डिग्री चढ़ा पारा

राजधानी पटना में भी बुधवार को भीषण गर्मी का माहौल रहा। दिन में तीखी धूप और तपिश से अधिकतम तापमान 2.1 डिग्री उछलकर 38.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। भागलपुर में 3.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, यहां दिन का पारा 37.1 डिग्री दर्ज हुआ। दरभंगा, सुपौल, फारबिसगंज (अररिया), पूर्णिया, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, सीवान, बक्सर, अरवल, गयाजी, नालंदा, शेखपुरा जैसे जिलों में भी तापमान में उछाल आया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बक्सर- रोहतास और भभुआ में लू, बिहार में गर्मी के सितम से राहत कब; मौसम का हाल

देखें बिहार के अन्य शहरों में कितना टेंपरेचर-

  • गयाजी - 39.2 डिग्री
  • नालंदा - 38 डिग्री
  • जहानाबाद - 37.5 डिग्री
  • अरवल - 38.6 डिग्री
  • शेखपुरा - 39 डिग्री
  • बक्सर - 39.9 डिग्री
  • जीरादेई - 36.9 डिग्री
  • मोतिहारी - 37.6 डिग्री
  • मुजफ्फरपुर - 34.8 डिग्री
  • दरभंगा - 35.8 डिग्री
  • वैशाली - 36.2 डिग्री
  • मुंगेर - 36.4 डिग्री
  • पूर्णिया - 36.2 डिग्री
  • सुपौल - 36.6 डिग्री
  • मधुबनी - 34.4 डिग्री
  • फारबिसगंज - 37.2 डिग्री

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।