Bihar Heatwave Returns Chapra Schools Closed Until 23rd May Extreme heat conditions in Kaimur Rohtas बिहार में हीटवेव रिटर्न : छपरा में 23 मई तक स्कूल बंद, कैमूर और रोहतास में लू जैसे हालात, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में हीटवेव रिटर्न : छपरा में 23 मई तक स्कूल बंद, कैमूर और रोहतास में लू जैसे हालात

बिहार के कुछ जिलों में मंगलवार को भीषण गर्मी पड़ी। छपरा में 8वीं तक के स्कूल 23 मई तक बंद कर दिए गए हैं। रोहतास और कैमूर जिले में भी हीटवेव जैसे हालात देखने को मिले। 

Tue, 19 May 2026 06:58 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार में हीटवेव रिटर्न : छपरा में 23 मई तक स्कूल बंद, कैमूर और रोहतास में लू जैसे हालात

बिहार में हीटवेव का दौर फिर से लौट गया है। बीते कई दिनों से चली आंधी और बारिश का असर कम होने के बाद राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने लगी है। तापमान में बढ़ोतरी का असर सामान्य जनजीवन पर पड़ने लगा है। मंगलवार को दक्षिण बिहार के जिलों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिला। रोहतास और कैमूर जिले में लू जैसे हालात रहे। वहीं, छपरा (सारण) जिले में हीटवेव की आशंका को देखते हुए डीएम ने 8वीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए हैं, 9वीं से 12वीं कक्षाओं का भी समय बदला गया है।

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार 19 मई को कैमूर जिले में सर्वाधिक 42.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। रोहतास जिले के डेहरी में पारा 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा। छपरा में 40.6 डिग्र सेल्यिसय तापमान दर्ज हुआ। इन जिलों में दोपहर के समय भीषण गर्मी और लू जैसे हालात देखने को मिले। हालांकि, अन्य जिलों में पारा 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

छपरा में 8वीं तक के स्कूल 23 मई तक बंद

सारण (छपरा) जिले के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में 8वीं तक की कक्षाओं पर 23 मई तक रोक लगा दी गई है। जिले के भी स्कूल, आंगनबड़ी केंद्र और प्री-प्राइमरी स्कूलों में 8वीं तक के छात्र-छात्राओं की इस सप्ताह छुट्टी रहेगी। वहीं, 8वीं से ऊपर की कक्षाओं का संचालन सुबह 11 बजे तक ही किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बक्सर- रोहतास और भभुआ में लू, बिहार में गर्मी के सितम से राहत कब; मौसम का हाल

छपरा के डीएम वैभव श्रीवास्तव ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया, जो तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। डीएम का कहना है कि जिले में बढ़ रहे तापमान और दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है, इसको देखते हुए शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

कल से गिर सकता है पारा

मौसम विभाग द्वारा मंगलवार को जारी पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटे के भीतर बिहार के अनेक हिस्सों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। हालांकि, दक्षिण और पश्चिमी बिहार के कुछएक हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप रह कसता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकारी स्कूलों में शाम के बाद कोचिंग, टीचरों को इंसेंटिव;बोले शिक्षा मंत्री

इसके बाद अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। उसके बाद दिन के तापमान में गिरावट आने का पूर्वानुमान है, जिससे गर्मी में राहत मिल सकती है। वहीं, अगले पांच दिनों के भीतर रात के तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।