jobs in bihar agriculture minister mangal pandey announced vacancies over 1000 officers in department बिहार में नौकरी का मौका, पहली बार इस विभाग में एक हजार से अधिक पदाधिकारियों की एक साथ नियुक्ति, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में नौकरी का मौका, पहली बार इस विभाग में एक हजार से अधिक पदाधिकारियों की एक साथ नियुक्ति

  • वर्तमान में प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं समकक्ष के पदाधिकारियों की कमी थी। मंत्री ने कृषि सचिव के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों के आने से विभागीय योजनाओं को ससमय किसानों तक पहुंचाने में सहूलियत होगी

Wed, 29 Jan 2025 05:42 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार में नौकरी का मौका, पहली बार इस विभाग में एक हजार से अधिक पदाधिकारियों की एक साथ नियुक्ति

बिहार में कृषि विभाग में पहली बार एक हजार से अधिक पदाधिकारियों की एक साथ नियुक्ति होगी। यह जानकारी कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि बीपीएससी ने 853 अभ्यर्थियों का प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं समकक्ष पदों के लिए परिणाम घोषित कर दिया है। मंगल पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में सभी अभ्यर्थियों को शीघ्र ही नियुक्ति पत्र मिल जाएगा। इससे सभी 534 प्रखंडों में प्रखंड कृषि पदाधिकारी के पद पर नियमित पदस्थापन हो सकेगा।

विभाग ने 2003 के बाद 866 प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं समकक्ष पदों पर बहाली हेतु अनुशंसा की थी। मंगल पांडेय ने इन बहालियों के साथ ही बीज निरीक्षक, सभी मिट्टी जांच प्रयोगशालाओं में सहायक अनुसंधान पदाधिकारी, सभी बीज गुणन प्रक्षेत्रों में कृषि निरीक्षक के साथ-साथ सभी प्रयोगशालाओं में सहायक अनुसंधान पदाधिकारी तथा जिला एवं प्रमंडल स्तर के कृषि कार्यालयों में सहायक कृषि पदाधिकारी के पदों पर नियमित पदस्थापन हो सकेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनता से बड़े CM हैं...,पुलिस अधिकारी का वीडियो दिखा तेजस्वी का नीतीश पर तंज
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टोकन और डिस्प्ले डिवाइस पर जानकारी, बिहार में अस्पतालों की सूरत बदलने का प्लान

वर्तमान में प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं समकक्ष के पदाधिकारियों की कमी थी। मंत्री ने कृषि सचिव के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों के आने से विभागीय योजनाओं को ससमय किसानों तक पहुंचाने में सहूलियत होगी तथा विभिन्न फसलों का उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि होगी।

मंत्री ने बताया कि बीपीएससी द्वारा अनुमंडल कृषि पदाधिकारी एवं समकक्ष स्तर के पदाधिकारियों के 155 पदों पर नियुक्ति के लिए वर्ष 2024 में विज्ञापन प्रकाशित किया गया। मात्र एक वर्ष में 155 कुल पदों में से 154 अभ्यर्थियों का अनुमंडल कृषि पदाधिकारी एवं समकक्ष पदों के लिए आयोग द्वारा अनुशंसा की गयी है। इनकी नियुक्ति हो जाने से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संकल्प बिहार के कृषि क्षेत्र को आगे ले जाने तथा किसानों की समृद्धि और कृषि रोडमैप के क्रियान्वयन में सुविधा होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले पीटा फिर जबरन जहर पिलाया, पटना में प्रॉपर्टी डीलर की मौत के बाद बोले परिजन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झील का सर्वेक्षण और खेल के मैदान का उद्घाटन, कटिहार में नीतीश की प्रगति यात्रा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।