janta se bade cm hai rjd leader tejashwi yadav share video and targets cm nitish kumar जनता से बड़े CM हैं...,पुलिस अधिकारी का वीडियो दिखा तेजस्वी का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जनता से बड़े CM हैं...,पुलिस अधिकारी का वीडियो दिखा तेजस्वी का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज

  • इस वीडियो में नजर आ रहा है कि सड़क पर कुछ पुलिसकर्मियों ने एक कार चालक को रोका है। एक पुलिसकर्मी कार चालक से कहता है, फालतू बतिया रहे हैं आप..CM से बड़ा आप नहीं हैं। हमको पावर है आपको अरेस्ट कर सकते हैं।

Wed, 29 Jan 2025 06:35 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
जनता से बड़े CM हैं...,पुलिस अधिकारी का वीडियो दिखा तेजस्वी का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पुलिसवालों का वीडियो शेयर कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए यह भी कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता से संवाद नहीं करते हैं और ना ही मीडिया से संवाद करते हैं। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया था कि नीतीश कुमार की चंद रिटायर्ड अधिकारियों से ही बातचीत कराई जाती है। दरअसल जो वीडियो तेजस्वी यादव ने शेयर किया है उसमें नजर आ रहा है कि एक पुलिसकर्मी और कार चालक के बीच हल्की बहस हो रही है।

इस वीडियो में नजर आ रहा है कि सड़क पर कुछ पुलिसकर्मियों ने एक कार चालक को रोका है। एक पुलिसकर्मी कार चालक से कहता है, फालतू बतिया रहे हैं आप..CM से बड़ा आप नहीं हैं। हमको पावर है आपको अरेस्ट कर सकते हैं। इसपर कार चालक कहता है कि कर लीजिए। इसके बाद पुलिस अधिकारी कहते हैं, जाइयेगा आप, फालतू बतिया रहे हैं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में नौकरी का मौका, इस विभाग में 1000 से अधिक पदाधिकारियों की नियुक्ति
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झील का सर्वेक्षण और खेल के मैदान का उद्घाटन, कटिहार में नीतीश की प्रगति यात्रा

इस वीडियो को शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा, 'जनता के वोट से 𝐂𝐌 बने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अधिकारी कह रहे है कि जनता से बड़े “𝐂𝐌” है। तुम सीएम से बढ़कर बनोगे तो .. गिरफ्तार कर लेंगे”! उनसे बड़ा कोई नहीं? ऐसे 𝐂𝐌 का जनता क्या करे? जो ना जनता से संवाद करते है? ना मीडिया से संवाद करते है? ना विधायकों और मंत्रियों से संवाद करते है?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले पीटा फिर जबरन जहर पिलाया, पटना में प्रॉपर्टी डीलर की मौत के बाद बोले परिजन

𝐂𝐌 नीतीश कुमार जी को चंद रिटायर्ड अधिकारी और चंद भूंजा पार्टी वाले मंत्रियों से ही बातचीत कराई जाती है। 𝟐𝟎𝟎𝟓 से पहले 𝐂𝐌 पर कोई ऐसी बंदिश लगाता था, जी? किस राज्य के 𝐂𝐌 से अस्वस्थ अवस्था में प्रदेश चलवाया जा रहा है?'

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।