JDU will not even get 25 seats in Bihar elections Prashant Kishor big prediction बिहार चुनाव में जेडीयू को 25 सीट भी नहीं मिलेंगी; प्रशांत किशोर की बड़ी भविष्यवाणी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार चुनाव में जेडीयू को 25 सीट भी नहीं मिलेंगी; प्रशांत किशोर की बड़ी भविष्यवाणी

किशनगंज में बिहार बदलाव यात्रा के दौरान जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा कि बिहार चुनाव में जेडीयू 25 सीटें भी नहीं जीत पाएगी। इस दौरान उन्होने एनडीए और महागठबंधन दोनों पर हमला बोला। 

Mon, 8 Sep 2025 06:08 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, किशनगंज
share
बिहार चुनाव में जेडीयू को 25 सीट भी नहीं मिलेंगी; प्रशांत किशोर की बड़ी भविष्यवाणी

बिहार बदलाव यात्रा पर निकले जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने किशनगंज के अंजुमन इस्लामिया प्रांगण में आयोजित सभा में विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा कि अगर जेडीयू को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में 25 से ज्यादा सीटें मिलती हैं तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने तर्क दिया कि जैसे बंगाल चुनाव में भाजपा को 100 सीटें नहीं मिलीं थी, और उन्हें राजनीति से सन्यांस नहीं लेना पड़ा, वैसे ही बिहार में जेडीयू 25 से आगे नहीं जाएगी।

प्रशांत किशोर ने कहा कि हमने कई जगह उन नेताओं की मदद की, जिन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की पार्टी को हराया है, लेकिन हम पार्टी नहीं विचारधारा की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि कौन पार्टी कैसी है, इस विवाद में नहीं पड़ते। पीके ने कहा कि आबादी के अनुपात में आपके 40 विधायक होने चाहिए, लेकिन सिर्फ 19 हैं। प्रशांत किशोर ने मुसलमानों से अपील की कि वे तादाद की चिंता छोड़कर हक के साथ खड़े हों। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसकी विचारधारा है। अगर उसे हटाना है तो गांधी की विचारधारा को अपनाना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी कैलकुलेटर से भी यह गुणा नहीं कर सकते, प्रशांत किशोर का बवाली बयान
ये भी पढ़ें:जन सुराज की कैंडिडेट लिस्ट नवरात्र तक, पीके के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस बढ़ा
ये भी पढ़ें:शेर शाकाहारी होने की बात करे,नीतीश पर तेजस्वी के हमले को पीके ने हंसी में उड़ाया

उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे मुसलमानों को अकेले लड़ने की बात करते हैं, जबकि जनसुराज की सोच है कि सभी हिंदू और मुसलमान मिलकर बदलाव लाएं। उन्होंने कहा कि आज भी आधे से ज्यादा हिंदू भाजपा को वोट नहीं देते। प्रशांत किशोर ने जोर देकर कहा कि अगर बिहार बदलेगा, तो देश बदलेगा। अगर आप गलत को चुनेंगे, तो गलत ही पाएंगे। सही को चुनिए, ताकि आने वाली पीढ़ी को बेहतर भविष्य मिल सके।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।