Jan Suraj candidate list to out by Navratri suspense over Prashant Kishor contesting elections जन सुराज की कैंडिडेट लिस्ट नवरात्र तक, प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर पार्टी ने बढ़ाया सस्पेंस, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जन सुराज की कैंडिडेट लिस्ट नवरात्र तक, प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर पार्टी ने बढ़ाया सस्पेंस

पीके की जन सुराज पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची नवरात्र तक जारी कर देगी। पार्टी के अध्यक्ष उदय सिंह ने प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस बढ़ा दिया है।

Thu, 4 Sep 2025 07:43 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटना
share
जन सुराज की कैंडिडेट लिस्ट नवरात्र तक, प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर पार्टी ने बढ़ाया सस्पेंस

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की कैंडिडेट लिस्ट इसी महीने जारी कर दी जाएगी। जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। नवरात्र के आसपास उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस भी बढ़ा दिया है। उदय सिंह ने कहा कि पीके चुनाव लड़ेंगे या नहीं, यह बड़ा सवाल है।

जन सुराज के अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने बुधवार को पटना के शेखपुरा हाउस में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जन सुराज सिर्फ टिकट बांटने वाली पार्टी नहीं, बल्कि बदलाव लाने वाला दल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार की बदहाली की ये आखिरी छठ और दिवाली होगी; प्रशांत किशोर का वादे और दावे

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर कहां से लड़ेंगे, यह सवाल नहीं है। बल्कि लड़ेंगे या नहीं, यह जन सुराज के लिए बड़ा सवाल है। क्योंकि वे पार्टी के सूत्रधार हैं और सबसे प्रमुख चेहरे हैं। अगर पीके को चुनाव लड़ना पड़ा तो किसी एक क्षेत्र में कुछ दिनों के लिए बंध जाना पड़ेगा। इस पर पार्टी सोच विचार कर निर्णय लेगी।

प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि यह विधानसभा चुनाव जन सुराज पार्टी के लिए खास है। हमने जनवरी से ही चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी थी। हाल में 2 से 22 अगस्त के बीच हमने उम्मीदवार चयन प्रक्रिया का पहला चरण पूरा कर लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राघोपुर या करगहर से चुनाव लड़ सकते हैं प्रशांत, बोले- नीतीश लड़ते तो वहीं लड़ता

चुनाव लड़ने पर प्रशांत किशोर क्या बोले-

पीके ने हाल ही में अपने गृह क्षेत्र रोहतास जिले की करगहर सीट या आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की राघोपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के संकेत दिए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनावी मैदान में उतरते, तो वे उनके खिलाफ भी इलेक्शन लड़ते। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह पार्टी (जन सुराज) से ऊपर नहीं हैं। उनके चुनाव लड़ने पर पार्टी ही फैसला करेगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।