jdu national president election will held on 27th march nitish kumar name is confirm 27 मार्च को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, नीतीश कुमार का चुना जाना तय, Bihar Hindi News - Hindustan
More

27 मार्च को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, नीतीश कुमार का चुना जाना तय

राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए 22 मार्च को नामांकन किया जाएगा। इसके बाद 23 मार्च को नामांकन की जांच की जाएगी। 24 मार्च को नामांकन वापसी का अंतिम तारीख है। एक से अधिक नामांकन होने पर 27 मार्च को चुनाव होंगे।

Tue, 17 March 2026 07:02 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
27 मार्च को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, नीतीश कुमार का चुना जाना तय

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फिर से जनता दल (यूनाइटेड) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय है। जदयू ने अपने चल रहे सांगठनिक चुनाव कार्य के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए 22 मार्च को नामांकन किया जाएगा। इसके बाद 23 मार्च को नामांकन की जांच की जाएगी। 24 मार्च को नामांकन वापसी का अंतिम तारीख है। एक से अधिक नामांकन होने पर 27 मार्च को चुनाव होंगे। यदि एक ही नामांकन हुआ तो नाम वापसी के दिन ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की विधिवत घोषणा कर दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार का फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय है। नीतीश कुमार इसके पहले 29 दिसंबर 2023 को राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे।

बता दें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब ज्यादा दिनों तक बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने के लिए नामांकन किया था और राज्यसभा चुनाव में उन्होंने जीत भी हासिल कर ली है। नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में सांगठनिक चुनाव चल रह है और हाल ही में उमेश सिंह कुशवाहा तीसरी बार बिहार प्रदेश अध्यक्ष भी बने हैं। 9 मार्च को राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुलाई गई थी और माना जा रहा था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी हो सकता है लेकिन इसे टाल दिया गया था।अब 27 मार्च को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रास चुनाव में कांग्रेस के 3 और RJD के एक विधायक ने क्यों नहीं डाला वोट, बताई वजह
ये भी पढ़ें:रास चुनाव : MGB के विधायकों के वोट ना देने से कैसे बदला खेल, NDA को मिली जीत

बता दें कि इधर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण 17 मार्च यानी आज से शुरू होगा। सोमवार को उनके चौथे चरण के कार्यक्रमों की घोषणा की गयी। इसके तहत मुख्यमंत्री 17 मार्च से 20 मार्च तक आठ जिलों का जौरा करेंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 17 मार्च को भागलपुर और बांका, 18 मार्च को जमुई और नवादा, 19 मार्च को मुंगेर और लखीसराय जबकि 20 मार्च को गया और औरंगाबाद जिलों का दौरा करेंगे।

इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री संबंधित जिले में विकास योजनाओं का शिलान्यास, शुभारंभ, उद्घाटन करेंगे। साथ ही जिला अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा आम लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के 19 जिलों में गरज-चमक और आंधी का येलो अलर्ट; आगे कैसा रहेगा मौसम
ये भी पढ़ें:गलत दिशा से आने पर टोका तो मार डाला, बिहार के मुजफ्फरपुर में रोडरेज
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।