roadrage in bihar muzaffarpur man murdered after he Stopped for coming from the wrong direction गलत दिशा से आने पर टोका तो मार डाला, बिहार के मुजफ्फरपुर में रोडरेज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गलत दिशा से आने पर टोका तो मार डाला, बिहार के मुजफ्फरपुर में रोडरेज

शाम चार बजे मोतीपुर बाजार में राधा कृष्णा मंदिर के पास जाम लगा हुआ था। मोतीलाल अग्रवाल को कहीं जाना था तो उसके पिता लालबाबू कार लेकर निकले। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार का चालक गलत साइड से निकाल रहा था।

Tue, 17 March 2026 06:09 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान संवाददाता, मोतीपुर, मुजफ्फरपुर
share
गलत दिशा से आने पर टोका तो मार डाला, बिहार के मुजफ्फरपुर में रोडरेज

बिहार के मुजफ्फरपुर में रोडरेज की बड़ी वारदात सामने आई है। यहां गलत दिशा से आ रहे एक कार चालक को टोकने पर उसने दूसरे कार चालक को मौत के घाट उतार दिया। जिले के मोतीपुर बाजार में सोमवार शाम जाम के दौरान गलत साइड से निकलने के लिए टोकने पर एक कार चालक ने दूसरे कार चालक को गाड़ी से खींचकर बेरहमी से पीटा। सिर में गंभीर चोट आने से दूसरे कार चालक मोतीपुर के सिंगैला शंकर टोला के लालबाबू राय की मौत हो गई।

मृतक के पुत्र गुलशन कुमार ने बताया कि वह मोतीपुर बाजार स्थित किराना व्यवसायी मोतीलाल अग्रवाल की दुकान में मजदूरी करता है। उसके पिता लालबाबू राय मोतीलाल की गाड़ी चलाते थे। शाम चार बजे मोतीपुर बाजार में राधा कृष्णा मंदिर के पास जाम लगा हुआ था। मोतीलाल अग्रवाल को कहीं जाना था तो उसके पिता लालबाबू कार लेकर निकले। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार का चालक गलत साइड से निकाल रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रास चुनाव में कांग्रेस के 3 और RJD के एक विधायक ने क्यों नहीं डाला वोट, बताई वजह
ये भी पढ़ें:रास चुनाव : MGB के विधायकों के वोट ना देने से कैसे बदला खेल, NDA को मिली जीत

लालबाबू ने रोका तो वह भड़क गया। इसके बाद लालबाबू को गाड़ी से खींचकर सड़क पर बेरहमी से पटका और पीटा। इससे लालबाबू का सिर फट गया। इसके बाद आरोपी भाग निकला। लालबाबू को मोतीपुर सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर एसडीपीओ पश्चिमी-1 सुचित्रा कुमारी और मोतीपुर थानेदार ने पहुंचकर छानबीन की। आरोपित सुंदर सराय गांव का निवासी बताया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

एसडीपीओ पश्चिम-1 सुचित्रा कुमारी ने बताया कि जाम में गलत साइड से गाड़ी निकालने पर रोका तो एक कार चालक ने दूसरे कार चालक लालबाबू से मारपीट की। इसमें लालबाबू के सिर में गंभीर चोट आई और उनकी मौत हो गई। फरार आरोपित कार चालक चिह्नित हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रॉड लेकर मारने दौड़ा तो ड्राइवर ने ट्रक से कुचला,बिहार में यूपी के युवक की हत्या
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।