yellow alert for Thunder Lightning and storm in 12 districts of bihar imd predicts Bihar Weather: बिहार के 19 जिलों में गरज-चमक और आंधी का येलो अलर्ट; आगे कैसा रहेगा मौसम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: बिहार के 19 जिलों में गरज-चमक और आंधी का येलो अलर्ट; आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने 17 मार्च तक के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, इस दौरान गरज के साथ हल्की वर्षा होने का अनुमान है। कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने, तेज हवा चलने और ओलावृष्टि की भी आशंका है।

Tue, 17 March 2026 06:37 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान संवाददाता, पटना
share
Bihar Weather: बिहार के 19 जिलों में गरज-चमक और आंधी का येलो अलर्ट; आगे कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: बिहार के 19 जिलों में मंगलवार को गरज-चमक के साथ आंधी चलने के आसार हैं। हालांकि सोमवार के मुकाबले बुधवार तक गरज-चमक, बारिश और तेज हवा की गतिविधियों में कमी आएगी। इसके बाद गुरुवार से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार को उत्तर-मध्य और पूर्वी भाग के जिलों में एक या दो स्थानों पर गरज-चमक और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

सोमवार को अररिया, किशनगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, रोहतास सहित 12 जिलों में गरज-चमक और तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। इस दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। प्रदेश के ज्यादातर शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी और न्यूनतम में गिरावट आई। राज्य का न्यूनतम तापमान 17.4 से 22.8 और अधिकतम 30.8 से 37.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। इस दौरान सबसे अधिक तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस नालंदा के राजगीर में और सबसे कम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकि नगर में दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रास चुनाव में कांग्रेस के 3 और RJD के एक विधायक ने क्यों नहीं डाला वोट, बताई वजह
ये भी पढ़ें:रास चुनाव : MGB के विधायकों के वोट ना देने से कैसे बदला खेल, NDA को मिली जीत

पटना का अधिकतम पारा 2.2 डिग्री बढ़ा

इस गर्मी के सीजन में पहली बार पटना का अधिकतम तापमान सोमवार को 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा। इस कारण दिन में लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। वहीं 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पटना में हवा भी चली। पटना के अधिकतम तापमान में 2.2 और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। राजधानी का अधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भागलपुर में कैसा है मौसम

जिले में सोमवार को दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रही। दिन में उमस के बाद शाम से हवा चलने लगी। देर शाम भागलपुर शहर समेत जिले के विभिन्न इलाके में बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री रहा। हवा में नमी की मात्रा 88 प्रतिशत रही। 3.4 किमी/घंटा की गति से पछुआ हवा चलती रही।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ. बीरेंद्र कुमार के अनुसार 18 मार्च की अवधि में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान जिले के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक, बिजली और 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।

मधुबनी में छाया कोहरा

सोमवार सुबह मधुबनी जिले में घने कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित रही। मौसम में आए इस अप्रत्याशित बदलाव ने एक महीने बाद लोगों को फिर से ठंड का अहसास कराया। सुबह के समय दृश्यता पांच मीटर से भी कम दर्ज की गई, जिससे वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

कोहरे का असर रेल और सड़क यातायात पर साफ दिखा। जयनगर रेलखंड पर समस्तीपुर से जयनगर जाने वाली 75209 डेमू पैसेंजर ट्रेन करीब एक घंटा विलंब से मधुबनी पहुंची। इसी प्रकार पटना की ओर से आनेवाली बसें भी निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंचीं। इससे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। दिन चढ़ने के साथ दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

17 मार्च तक बिगड़ सकते हैं हालात

मौसम विभाग ने 17 मार्च तक के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, इस दौरान गरज के साथ हल्की वर्षा होने का अनुमान है। कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने, तेज हवा चलने और ओलावृष्टि की भी आशंका है। 3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली पुरवा हवा ने बाइक सवारों के लिए ठंड बढ़ा दी, जिससे लोग परेशान दिखे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गलत दिशा से आने पर टोका तो मार डाला, बिहार के मुजफ्फरपुर में रोडरेज
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।