JDU mp ajay mandal file case against mla gopal mandal for offensive remark on his woman relative JDU सांसद ने अपनी ही पार्टी के विधायक गोपाल मंडल पर कर दिया केस, बोले अजय मंडल- वो महिला मेरी रिश्तेदार है, Bihar Hindi News - Hindustan
More

JDU सांसद ने अपनी ही पार्टी के विधायक गोपाल मंडल पर कर दिया केस, बोले अजय मंडल- वो महिला मेरी रिश्तेदार है

गोपाल मंडल का कहना है कि एफआईआर की कॉपी देखेंगे क्या किया है। उस महिला का जिक्र करते हुए गोपाल मंडल ने कहा कि पूरे गोपालपुर में उसका पोस्टर चिपक रहा है। किस मकसद से पोस्टर लगाया जा रहा है। पोस्टर लगाने से कोई चुनाव जीत जाएगा ? महिला को लेकर लोग दिगभ्रमित हैं।

Thu, 14 Aug 2025 08:21 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, प्रधान संवाददाता, भागलपुर
share
JDU सांसद ने अपनी ही पार्टी के विधायक गोपाल मंडल पर कर दिया केस, बोले अजय मंडल- वो महिला मेरी रिश्तेदार है

बिहार में JDU के एक सांसद ने अपनी ही पार्टी के विधायक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दरअसल तीन दिन पहले भागलपुर के नवगछिया क्षेत्र में गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल द्वारा अपने खिलाफ की गई टिप्पणी पर सांसद अजय मंडल ने बुधवार को घोघा थाने में केस दर्ज करा दिया है। सांसद ने प्राथमिकी में मानहानि, चरित्रहनन और झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने सार्वजनिक रूप से सैकड़ों जनता एवं मीडिया के सामने मेरा चरित्र हनन करने की कोशिश की है।

सांसद ने कहा कि जिस महिला के बारे में सार्वजनिक रूप से मेरे ऊपर भद्दा आरोप लगाया गया वह मेरी रिश्तेदार है और वर्तमान में जदयू महिला प्रकोष्ठ की नेता है। यह आरोप पूर्णतः असत्य, निराधार और अपमानजनक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में कब तक रहेगा बारिश का दौर, तेज हवा और वज्रपात की भी चेतावनी;मौसम का हाल

पोस्टर चिपकाने से कोई चुनाव जीत जाएगा: गोपाल मंडल

इधर इसपर विधायक गोपाल मंडल का कहना है कि एफआईआर की कॉपी देखेंगे क्या किया है। उस महिला का जिक्र करते हुए गोपाल मंडल ने कहा कि पूरे गोपालपुर में उसका पोस्टर चिपक रहा है। किस मकसद से पोस्टर लगाया जा रहा है। पोस्टर लगाने से कोई चुनाव जीत जाएगा ? महिला को लेकर लोग दिगभ्रमित हैं।

गोपाल मंडल ने क्या कहा था…

बता दें कि भागलपुर में रंगरा प्रखंड के ज्ञानीदास टोला तीनटंगा में गंगा कटाव का जायजा लेने पहुंचे गोपाल मंडल बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के खिलाफ बोलते-बोलते सांसद के खिलाफ उबल पड़े थे। जब उनसे पत्रकारों ने पूछा था कि सांसद महोदय क्या करते हैं? तब इसपर गोपाल मंडल ने जवाब दिया, ‘वो तो सोए रहते हैं। एक उनकी रखैल हैं (विधायक ने नाम भी लिया) उन्हीं का बैनर-पोस्टर देखने जाते हैं। वो डर से यहां देखने के लिए आ भी नहीं रहे हैं। वो फोटो खींचवाती है उसको कैंडिडेट बना रहे हैं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सांसद अजय मंडल और जदयू नेत्री पर गोपाल मंडल ने कही गंदी बात, अधिकारियों को घेरा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।