JDU MLA Gopal Mandal sang an obscene Holi song female artist hid her face पानी में... भौजी... JDU एमएलए गोपाल मंडल ने गाया अश्लील होली गीत; महिला कलाकार ने मुंह छिपा लिया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पानी में... भौजी... JDU एमएलए गोपाल मंडल ने गाया अश्लील होली गीत; महिला कलाकार ने मुंह छिपा लिया

  • विधायक गोपाल मंडल ने ऐसा होली गीत गाया कि मंच पर मौजूद महिला कलाकारों ने शर्म से मुंह छिपा लिया। इससे पहले उन्होंने एक महिला डांसर का हाथ पकड़कर ठुमके लगाए

Wed, 12 March 2025 03:49 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
पानी में... भौजी... JDU एमएलए गोपाल मंडल ने गाया अश्लील होली गीत; महिला कलाकार ने मुंह छिपा लिया

अपनी हड़कतों से चर्चा में बने रहने वाले जनता दल यूनाइटेड(जेडीयू) के विधायक गोपाल मंडल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। होली मिलन के मंच पर मस्ती से थिरकते गोपाल मंडल ने सारी हदें पार कर दी। नीतीश कुमार की पार्टी के विधायक गोपाल मंडल ने ऐसा होली गीत गाया कि मंच पर मौजूद महिला कलाकारों ने शर्म से मुंह छिपा लिया।

इससे पहले भी गोपाल मंडल का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्होंने एक महिला डांसर का हाथ पकड़कर ठुमके लगाए और कई बार उसे टच किया। इतना हीं नहीं विधायक ने अपने हाथ से डांसर के गाल पर पांच सौ का नोट चिपका दिया। जब इसका वीडियो वायरल हुआ तो कहा डांस क्या हम तो रोज चुम्मा लेते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिर्फ डांस ही नहीं करता, चुम्मा भी लेता हूं; JDU एमएलए गोपाल मंडल बोले

अश्लील होली गीत गाने के बाद भी गोपाल मंडल नहीं रुके। उन्होंने कहा कि लोग चाहे कितना भी वायरल कर दे लेकिन गोपाल मंडल रुकने वाला नहीं है। कलाकार लड़की प्रोत्सहित करने के लिए कुछ किया तो वायरल कर दिया। कुछ लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भड़काना चाहते हैं। गोपाल मंडल को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आप लोग रंगारंग कार्यक्रम में आए हैं। इसका आनंद लीजिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला कलाकार की गाल पर नोट चिपकाया और किया डांस, JDU विधायक गोपाल मंडल का अंदाज

उन्होंने कहा कि हम तो डेली डांस करते हैं और डेली चुम्मा भी लेते हैं। हम तो नेता के साथ अभिनेता भी हैं। कला से प्रेम करते हैं। जो लोग कला से दूर है वह तो पत्थर के समान है। पागल आदमी और जनवरों को भी कला अच्छी लगती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विधायक नहीं रहते तो गुंडी-गुंडी उड़ जाता,गोपाल मंडल ने अब किसे दी धमकी
ये भी पढ़ें:महिला कलाकार की गाल पर नोट चिपकाया और किया डांस, JDU विधायक गोपाल मंडल का अंदाज

पहले भी गोपाल मंडल अंडरवियर में देखे जा चुके हैं। ट्रेन में सफर करने के दौरान वे गंजी और अंडर पैंट पहन कर घुमने लगे। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एक बार वे हाथ में पिस्तौल लेकर अस्पताल में पहुंच गए। जब सवाल उठने लगे तो मीडिया के लिए अपशब्द बोल दिया। हालांकि बाद में उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।