jdu mla gopal mandal dance with girls video viral महिला कलाकार की गाल पर नोट चिपकाया और किया डांस, JDU विधायक गोपाल मंडल का अंदाज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

महिला कलाकार की गाल पर नोट चिपकाया और किया डांस, JDU विधायक गोपाल मंडल का अंदाज

  • भागलपुर के गोपालपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। नवगछिया में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस आयोजन के कर्ताधर्ता भी विधायक गोपाल मंडल ही थे।

Mon, 10 March 2025 10:39 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
महिला कलाकार की गाल पर नोट चिपकाया और किया डांस, JDU विधायक गोपाल मंडल का अंदाज

जनता दल यूनाइटेड के विधायक गोपाल मंडल कई बार सुर्खियों में रहते हैं। अभी कुछ दिनों पहले एक टीचर ने गोपाल मंडल पर उन्हें धमकाने का आरोप लगाया था। अब जदयू विधायक गोपालमंडल का एक वीडियो काफी चर्चा में है। दरअसल यह वीडियो होली मिलन समारोह का बताया जा रहा है। इस वीडियो में विधायक गोपाल मंडल मंच पर महिला डांसरों के साथ जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं।

भागलपुर के गोपालपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि नवगछिया में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस आयोजन के कर्ताधर्ता भी विधायक गोपाल मंडल ही थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राह रोक रंगदारी मांगने लगे 4 किशोर, इनकार पर नाबालिग को चाकू से गोद मार डाला
ये भी पढ़ें:बिहार में एनकाउंटर, कुख्यात मिश्रा समेत दो को लगी पुलिस की गोली

कहा जा रहा है कि इस कार्यक्रम के दौरान महिला कलाकार गायन और नृत्य की प्रस्तुति दे रही थीं। इसके बाद महिला कलाकार मंच से नीचे उतर गईं और वो विधायक गोपाल मंडल को लेकर मंच पर आईं। इसके बाद मंच पर विधायक गोपाल मंडल ने महिला कलाकार के साथ जमकर ठुमके लगाए। इतना ही नहीं महिला कलाकार की गाल पर विधायक गोपाल मंडल नोट भी चिपकाते नजर आए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कंगन घाट से दीदारगंज तक पुल कब तक बनेगा, इन जगहों पर आने-जाने में होगी सुविधा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।