Nitish JDU MLA Gopal Mandal again threatens teacher for lodging FIR विधायक नहीं रहते तो गुंडी-गुंडी उड़ जाता, नीतीश के MLA गोपाल मंडल के बिगड़े बोल; किसे दी धमकी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

विधायक नहीं रहते तो गुंडी-गुंडी उड़ जाता, नीतीश के MLA गोपाल मंडल के बिगड़े बोल; किसे दी धमकी

  • गोपाल मंडल ने कहा कि राजनीति कठिन विषय है। विधायक नहीं रहते तो केस दर्ज कराने पर गुंडी-गुंडी उड़ जाता। उनका इशारा शिक्षक सुनील कुशवाहा की ओर था जिन्होंने विधायक पर केस दर्ज कराया है।

Fri, 28 Feb 2025 10:22 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
विधायक नहीं रहते तो गुंडी-गुंडी उड़ जाता, नीतीश के MLA गोपाल मंडल के बिगड़े बोल; किसे दी धमकी

अपने खास अंदाज और जरा अलग हट के बयानबाजी को लेकर नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड(जेडीयू) के गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है। नीतीश कुमार के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में एंट्री पर बोलते हुए गोपाल मंडल ने कहा कि विधायक नहीं रहते तो गुंडी-गुंडी उड़ जाता। गोपाल मंडल का इशारा शिक्षक सुनील कुमार कुशवाहा की ओर था जिन्होंने जेडीयू विधायक पर केस दर्ज कराया है। शिक्षक ने विधायक पर हथियार लेकर धमकाने का आरोप लगाया था।

मीडिया से भागलपुर में बात करते गोपाल मंडल ने कहा कि राजनीति बहुत कठिन विषय है। विधायक होने के कारण हम कमजोर हो गए हैं। आज विधायक नहीं रहते तो वह हमारे ऊपर एफआईआर दर्ज करा देता। गुंडी-गुंडी उड़ जाता। विधायक हैं तब न हमारा कमजोरी पकड़ लेता है कि कुछ नहीं कर पाएगा। ना बोल पाएगा ना मार पाएगा। यही सोच कर हमारे ऊपर केस दर्ज करा दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभी तक खाली नहीं किए, सामान फेंक देंगे; विधायक गोपाल मंडल ने टीचर को दी धमकी

दरअसल भागलपुर के बरारी के रहने वाले शिक्षक सुनील कुमार कुशवाहा ने विधायक गोपाल मंडल पर एफआईआर दर्ज कराया है। पुलिस को दिए आवेदन में कहा गया है कि आरोपी पहले 12 फरवरी को और फिर 22 फरवरी को हथियार लेकर आए और धमकाने लगे। कहा कि अगर घर खाली नहीं किया तो सामान उठाकर फेंक देंगे। शिक्षक सुनील कुमार कुशवाहा सन्हौला प्राथमिक विद्यालय में पदस्थापित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गोपाल मंडल ने उनके साथ गाली गलौज और धक्का मुक्की भी की। उनके साथ आदित्य कुमार, उदयकांत सिंह और उनके दो बेटे समरजीत कुमार तथा धर्मेश कुमार भी मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निशांत नहीं आए तो नीतीश के बाद JDU समाप्त हो जाएगी, गोपाल मंडल का दावा

गोपाल मंडल ने इस मामले में कहा था कि सिर्फ खाली करने के लिए कहा था। कोई धमकी नहीं दी थी। बताया था कि जमीन मालिक ने वह जमीन उनके एक रिश्तेदार के नाम पर लिख दिया है। वह जमीन उक्त शिक्षक की नहीं है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।