Jhunjhuna Commission will be formed before elections RJD angry over Chirag Jija Manjhi damad in SC commission चुनाव से पहले झुनझुना आयोग भी बनेगा; एससी कमीशन में चिराग के जीजा और मांझी के दामाद पर आरजेडी गर्म, Bihar Hindi News - Hindustan
More

चुनाव से पहले झुनझुना आयोग भी बनेगा; एससी कमीशन में चिराग के जीजा और मांझी के दामाद पर आरजेडी गर्म

नीतीश सरकार द्वारा हाल ही में बनाए गए आयोगों को लेकर राजद ने तंज कसा है। फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि लोजपा, हम, जेडीयू और भाजपा ने मिलकर जीजा-साला, ससुर-दामाद, बेटा-भतीजा आयोग का गठन किया! चुनाव से पहले झुनझुना आयोग भी बनाया।

Sun, 1 June 2025 04:23 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
चुनाव से पहले झुनझुना आयोग भी बनेगा; एससी कमीशन में चिराग के जीजा और मांझी के दामाद पर आरजेडी गर्म

बिहार की नीतीश सरकार ने एक के बाद एक कई आयोग गठित कर चुनावी दांव खेल दिया है। जिसमें सर्वण, महादलित, एससी और मछुआरा आयोग तक शामिल है। लेकिन बिहार अनुसूचित जाति आयोग में अध्यक्ष के रूप में मृणाल पासवान और उपाध्यक्ष के पद पर देवेंद्र मांझी को नियुक्त किया है। मृणाल पासवान लोजपा (आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान के जीजा हैं तो उपाध्यक्ष देवेंद्र मांझी हम संरक्षक जीतनराम मांझी के दामाद हैं। जिसके बाद अब आरजेडी गर्म हो गई है।

नीतीश सरकार के आयोगों के गठन पर राजद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। जिसमें लिखा है कि चुनाव से पहले झुनझुना आयोग भी बनेगा। राजद के फेसबुक पेज लिखा कि लोजपा, हम, जेडीयू और भाजपा ने मिलकर जीजा-साला, ससुर-दामाद, बेटा-भतीजा आयोग का गठन किया! चुनाव से पहले झुनझुना आयोग भी बनाया।

आरजेडी फेसबुक पोस्ट
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार एससी कमीशन में चिराग पासवान के बहनोई और मांझी के दामाद सेट
ये भी पढ़ें:रिजर्व नहीं, जेनरल सीट से चिराग लड़ें चुनाव; अरुण भारती बता रहे लोजपा का प्लान
ये भी पढ़ें:सवर्ण, महादलित के बाद मछुआरा आयोग का गठन, नीतीश सरकार का चुनावी खेला!

आपको बता दें बीते तीन दिनों भीतर नीतीश सरकार ने आयोगों में खाली पड़े पदों को भरा है, साथ ही नए आयोग भी बनाए हैं, जिसमें महादलित और मछुआरा आयोग शामिल है। एनडीए के सहयोगी दल राजद को परिवार की पार्टी बताते आए हैं। और परिवाद का आरोप लगाते आए हैं। ऐसे में अब एक मौका आरजेडी को भी मिल गया है। जिसके चलते अब नीतीश सरकार के कमीशनों को परिवारवादी आयोग करार दे रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।