Bihar assembly witnessed scuffle RJD BJP MLAs Tejashwi Yadav Samrat Choudhary बिहार विधानसभा में मारपीट की नौबत आई, राजद और भाजपा विधायकों में धक्का-मुक्की, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार विधानसभा में मारपीट की नौबत आई, राजद और भाजपा विधायकों में धक्का-मुक्की

बिहार विधानसभा में गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के संबोधन के दौरान माहौल गर्मा गया। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से उनकी बहस हुई। फिर राजद और भाजपा के विधायक आपस में उलझ गए। मारपीट की नौबत आते देख स्पीकर ने विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी।

Thu, 24 July 2025 03:06 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार विधानसभा में मारपीट की नौबत आई, राजद और भाजपा विधायकों में धक्का-मुक्की

बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र की कार्यवाही के दौरान गुरुवार को दूसरी पाली में पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के संबोधन के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक आपस में उलझ गए। पहले तेजस्वी और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के बीच बहस हुई। फिर दोनों पार्टियों के विधायक खड़े होकर बहस करने लगे, धक्कामुक्की हुई। बवाल होने के बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही शाम 4 बजे तक स्थगित कर दी।

दरअसल, बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के चौथे दिन नीतीश सरकार की ओर से प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया गया। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का संबोधन शुरू हुआ। उन्होंने पेपर लीक और अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरना शुरू किया तो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी अपनी सीट पर उठ खड़े हुए। उन्होंने तेजस्वी से सबूत मांगा। दोनों नेताओं के बीच कुछ देर बहस हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी और सम्राट के बीच तीखी बहस, असेंबली फिर स्थगित, अब शाम 4 बजे से चलेगा सदन

स्पीकर नंद किशोर यादव के निर्देश के बाद दोनों शांत हुए। कुछ देर तेजस्वी अपना भाषण देते रहे। उन्होंने फिर से सरकार की नीतियों और अपराध एवं अन्य मुद्दों पर सवाल उठाए। इस पर सम्राट चौधरी फिर भड़क गए। डिप्टी सीएम ने तेजस्वी से कहा कि आपको बोलने का हक नहीं है, जिसका बाप अपराधी हो वो क्या बोलेगा।

राजद और भाजपा विधायकों में टकराव को सुरक्षाकर्मियों ने रोका

कुछ ही पल में विपक्ष के विधायक अपनी सीटों पर उठ खड़े हुए और हंगामा करने लगे। सत्ता पक्ष के सदस्य भी अपनी उठ गए। भाजपा विधायक जनक सिंह ने राजद पर कुछ टिप्पणी की। इससे माहौल और गर्मा गया। राजद विधायक वेल में आ गए और बांहें चढ़ाकर भाजपा सदस्यों की ओर बढ़ने लगे। निशाने पर जनक सिंह थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमित शाह को नीतीश पर भरोसा क्यों नहीं है, तेजस्वी ने सदन में सीधे पूछ लिया

सदन में काफी देर तक दोनों पक्षों की ओर से धक्का-मुक्की होने लगी। सुरक्षा कर्मियों ने दोनों के बीच टकराव रोका। इसके बाद स्पीकर ने विधानसभा की कार्यवाही शाम 4 बजे तक स्थगित कर दी। हालांकि, सदन स्थगित होने के बाद भी कुछ देर तक दोनों ओर से मारपीट की स्थिति बनी रही। माहौल शांत करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।