Jamalpur rail factory renovation with 350 crores Ashwini Vaishnav told PM Modi vision for bihar 350 करोड़ से चमकेगा जमालपुर रेल कारखाना, अश्विनी वैष्णव ने बताया पीएम मोदी का विजन बिहार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

350 करोड़ से चमकेगा जमालपुर रेल कारखाना, अश्विनी वैष्णव ने बताया पीएम मोदी का विजन बिहार

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने पिछले 10 वर्षों में बिहार में रेलवे में हुए विकास की चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रेलवे को अत्याधुनिक बनाने का विजन है, और उन्होंने बिहार के लिये बहुत कुछ सोचा है।

Fri, 23 May 2025 04:49 PMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, मुंगेर, वरीय संवाददाता
share
350 करोड़ से चमकेगा जमालपुर रेल कारखाना, अश्विनी वैष्णव ने बताया पीएम मोदी का विजन बिहार

अब तक रेल अधिकारियों और सुपरवाइजनों को इनहाउस ट्रेनिंग देने वाली इरिमी अब मुंगेर के नौजवानों और युवाओं को भी प्रशिक्षित करेगी। वर्ष 2026 में शुरू होने वाले नए बैच से इसकी शुरुआत होगी। शुक्रवार को जमालपुर पहुंचे केन्द्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस कोर्स के शुरू होने से यहां प्रतिभावान युवा यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर देश और दुनिया में सम्मानजक पद प्राप्त कर सकेंगे। रेल मंत्री ने बिहार को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के विजन के बारे में भी जानकारी दी।

इरिमी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए विभिन्न संगठनों से जुड़े अतिथियों को संबोधित करते हुए रेलमंत्री ने पिछले 10 वर्षों में बिहार में रेलवे में हुए विकास की चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रेलवे को अत्याधुनिक बनाने का विजन है, और उन्होंने बिहार के लिये बहुत कुछ सोचा है। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहले बिहार में रेलवे के लिये सिर्फ एक हजार करोड़ का बजट होता था, लेकिन अब 10 हजार करोड़ का है। उन्होंने कहा कि वर्तमान केन्द्र सरकार ने बिहार से जुड़े हुए रेलवे प्रजेक्ट पर एक लाख करोड़ का इनवेस्टमेंट किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेल मंत्री आज से 2 दिन बिहार में, मिल सकती है बड़ी सौगात, ट्रेन से मुंगेर जाएंगे

रेलमंत्री ने कहा कि उनके आने के पूर्व विशेषज्ञों की एक टीम ने जमालपुर रेल कारखाने के विकास के लिये पूरा एक्शन प्लान तैयार किया है। उन्होंने बताया इसी एक्शन प्लान के आधार पर 350 करोड़ रुपए से इस क्षेत्र का विकास किया जाएगा। रेल मंत्री ने कहा कि जमालपुर वर्कशॉप के वर्कलोड को बढ़ाने के टार्गेट लगातार बढ़ाए गए हैं। इन्फ्रास्ट्रक्चर में भी सुधार किये गये हैं, लेकिन यह सिर्फ एक शुरुआत है।

आत्मनिर्भर भारत में जमालपुर वर्कशॉप की बड़ी भूमिका

रेलमंत्री ने कहा कि जमालपुर के लिये बनाया गया एक्शन प्लान भारत के मानचित्र पर जमालपुर को सम्मानजन स्थान प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद बीते साठ वर्षों में रेलवे का महज 20 हजार किलोमीटर विद्युतीकरण हो सका था। लेकिन पिछले 11 वर्षों में हमने 50 हजार किलोमीटर से ज्यादा रेलवे का विद्युतीकरण किया है। उन्होंने कहा कि पहले हमें डीजल दूसरे देशों से आयात करना पड़ता था। इसलिए प्रधानमंत्री ने रेलवे के लिये संपूर्ण विद्युतीकरण का संकल्प लिया। इसका लाभ भारत को मिलने लगा है। भारत को पूरी तरह आत्मनिर्भर बनाना यह प्रधानमंत्री का विजन है। नए तरह के रेलवे ट्रैक, नई तकनीक से युक्त ट्रेनें इन सब पर हमारा फोकस है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश कल दिल्ली जा रहे, पीएम मोदी ने 25 मई को NDA के सीएम की मीटिंग बुलाई है

उन्होंने मुंगेर के सांसद सह केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके प्रयास से यह संभव हो सका है। अश्विनी वैष्णव ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें बिहार में रेलवे के विकास के लिये कई नए नए सुझाव दिये। उनके इनोवेटिव आइडिया से बिहार में रेलवे का पूरा नक्शा बदल सकता है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि रेलवे सेफ्टी के लिये उन्होंने कई नए सुझाव दिये। अंत में उन्होंने सभी रेलकर्मियों को ध्न्यवाद दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM मोदी पटना एयरपोर्ट के टर्मिनल का करेंगे उद्घाटन, BJP दफ्तर में बूथ पर बैठक भी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।