Nitish Kumar going to Delhi tomorrow PM Modi has called a meeting of NDA CMs on 25 May नीतीश कुमार कल दिल्ली जा रहे, पीएम मोदी ने 25 मई को एनडीए के सीएम की मीटिंग बुलाई है, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश कुमार कल दिल्ली जा रहे, पीएम मोदी ने 25 मई को एनडीए के सीएम की मीटिंग बुलाई है

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल दिल्ली रवाना होंगे। इस दौरान 24 मई (शनिवार) को नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेंगे। और फिर 25 मई को एनडीए के मुख्यमंत्रियों की होने वाली मीटिंग में भी शामिल होंगे। जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

Fri, 23 May 2025 04:52 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
नीतीश कुमार कल दिल्ली जा रहे, पीएम मोदी ने 25 मई को एनडीए के सीएम की मीटिंग बुलाई है

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल से दो दिन के दिल्ली दौरे पर रहेंगे। इस दौरान शनिवार को नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे, और फिर 25 मई (रविवार) को एनडीए शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में सम्मलित होंगे। जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। नीतीश दोपहर तीन बजे की फ्लाइट से दिल्ली रवाना होंगे। एनडीए कॉन्क्लेव में दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक राज्य के मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा भी बैठक भी साथ रहेंगे। मीटिंग में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी।

बताया जा रहा है कि इस बैठक में सभी एनडीए शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से उनके राज्यों में केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन और उनके परिणामों पर फीडबैक लिया जाएगा। खासतौर पर उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन, डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया जैसी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पर जोर रहेगा। साथ ही 2025 में प्रस्तावित बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस बैठक में राजनीतिक रणनीति को लेकर भी बातचीत हो सकती है। गठबंधन के भीतर सीट बंटवारे, विपक्षी दलों की रणनीति का जवाब औ जैसे मुद्दे एजेंडे में शामिल हो सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:350 करोड़ से चमकेगा जमालपुर रेल कारखाना, अश्विनी वैष्णव ने बताया पीएम का विजन
ये भी पढ़ें:PM मोदी पटना एयरपोर्ट के टर्मिनल का करेंगे उद्घाटन, BJP दफ्तर में बूथ पर बैठक भी
ये भी पढ़ें:बिहार को PM मोदी देंगे बड़ी सौगात; औरंगाबाद में बनेगा 29947 करोड़ का पावर प्लांट

नीतीश कुमार के इस दिल्ली दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। आपको बता दें 29 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वो हजारों करोड़ की सौगात देंगे। जिसमें पटना एयरपोर्ट का नए टर्मिनल का उद्घाटन, औरंगाबाद में पावर प्लांट समेत कई योजनाएं शामिल हैं। पटना में बीजेपी दफ्तर में बूथ शक्तिकरण की अहम बैठक भी करेंगे। जिसमें भाजपा सांसद, विधायक और प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।