Railway Minister Ashwini Vaishnav in Bihar for 2 days from today will go Patna to Munger by train रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज से दो दिन बिहार में, मिल सकती है बड़ी सौगात, ट्रेन से मुंगेर जाएंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज से दो दिन बिहार में, मिल सकती है बड़ी सौगात, ट्रेन से मुंगेर जाएंगे

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव गुरुवार रात को पटना पहुंचेंगे। शुक्रवार को वे पटना से मुंगेर ट्रेन से सफर करेंगे। इसके बाद जमालपुर में वे रेलवे से जुड़ी परियोजनाओं की सौगात देंगे और कारखाना का निरीक्षण करेंगे।

Thu, 22 May 2025 04:32 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज से दो दिन बिहार में, मिल सकती है बड़ी सौगात, ट्रेन से मुंगेर जाएंगे

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का दो दिवसीय बिहार दौरा गुरुवार से शुरू हो रहा है। इस दौरान वे एक साथ बिहार को रेलवे से जुडी कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। वैष्णव गुरुवार रात को पटना पहुंच जाएंगे। उनका रात्रि विश्राम यहीं होगा। शुक्रवार को वे पटना से मुंगेर तक ट्रेन से सफर करेंगे। इस दौरान रेलवे स्टेशनों की स्थिति का जायजा लेंगे। जमालपुर में शुक्रवार को वे कई परियोजनाओं की सौगात देंगे।

जानकारी के अनुसार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का गुरुवार ( आज) रात 11 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है। उनका रात्रि विश्राम पटना में होगा। रेल मंत्री का मुख्य दौरा शुक्रवार को शुरू होगा। वे सुबह 8.30 बजे पटना से मुंगेर तक ट्रेन से सफर कर जाएंगे। बाद में उनका 11 बजे दिन से रेल इंजन कारखाना जमालपुर का निरीक्षण करने का कार्यक्रम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार को मिले दो अमृत भारत रेलवे स्टेशन, पीएम ने किया वर्चुअल लोकार्पण

सूत्रों की मानें तो जमालपुर में वे बड़ी सौगात दे सकते हैं। वे बिहार से जुड़ी रेल परियोजनों की समीक्षा भी करेंगे। अश्विनी वैष्णव जमालपुर में वैगन पीओएच स्थल की नींव रखेंगे। दोपहर बाद वे वापस पटना के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे से पहले रेल मंत्री की इस यात्रा को बेहद अहम माना जा रहा है।

एक बार टल चुकी है यात्रा

पिछले महीने पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी बढ़ने के कारण अश्विनी वैष्णव का बिहार दौरा टल गया था। अब जब सीमा पर स्थिति पहले से बेहतर हुई है, तब उन्होंने बिहार दौरे की योजना बनाई है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।