मोदी सरकार में महंगाई चरम पर, आम जनता हैं परेशान
पांच राज्यों में चुनाव के दौरान पानी की तरह मोदी सरकार ने बहाया पैसा, चुनाव समाप्ति के बाद सरकार को महंगाई की हो रही चिंता

पांच राज्यों में चुनाव के दौरान पानी की तरह मोदी सरकार ने बहाया पैसा चुनाव समाप्ति के बाद सरकार को महंगाई की हो रही चिंता जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने महंगाई पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव खत्म होते ही केंद्र में बैठी नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार देश की जनता के पॉकेट से रुपया निकालना शुरू कर दी। चुनाव में जीतने के लिए हजारों करोड़ रुपए बेतहाशा पानी की तरह खर्च किया। प्रचार के लिए हवाई जहाज, गाड़ी, कार बस में हजारों लीटर तेल पानी की तरह खर्च किया गया उस समय देश की अर्थव्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया।
चुनाव के बाद महंगाई पर चिंता
चुनाव खत्म होते ही प्रधानमंत्री को देशहित में देशवासियों से अपील करने लगे सोना नहीं खरीदे, तेल कम खाए डीजल पेट्रोल बचाए। विदेश नहीं जाए लेकिन भाजपा नेता और अपने काफिले के साथ जायेंगे। मंहगाई की लगातार मार जनता पर पड़ रही है। कांग्रेस पार्टी सरकार से मांग करते हैं कि गैस तेल डीजल पेट्रोल दूध के बढ़े दाम जनहित में वापस ले नहीं तो संसद से सड़क तक आंदोलन करते रहेंगे।
कांग्रेस पार्टी का बयान
बयान देने वाले में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रोफेसर संजीव कुमार, पूर्व उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता प्रोफेसर भूषण कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी, प्रोफेसर खलील अंसारी, पूर्व अध्यक्ष इस्तियाक आजम, प्रांतीय नेता अशोक कुमार "प्रियदर्शी", कन्हाई शर्मा, प्रोफेसर योगेंद्र यादव, रामप्रवेश ठाकुर, वशीमुलहक रुस्तम, अयूब अंसारी, गौरी शंकर यादव, प्रेम कुमार, रामजी प्रसाद, धनंजय प्रभाकर, नवीन शर्मा, चितरंजन सिंह, मनोज कुमार, जयशंकर शर्मा, विमलेश शर्मा, आबिद मजीद इराकी, कमलेश कुशवाहा, सरवर सलीम, विकास कुमार, अंबिका यादव, नागेन्द्र चंद्रवंशी, सुबोध शर्मा, दुर्गेश पांडेय, धनंजय सिंह, शिव शंकर सिंह, सुरेन्द्र कुमार सिंह, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रामप्रवेश ठाकुर, ध्रुव केशरी, शशि कांत शर्मा, मिथलेश पांडे, तबरेज आलम, कैशर आलम रिजवी, सुरेश चौधरी, संतोष दास, दिलीप मांझी और सूरज शर्मा शामिल है。
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन