Government Welfare Camps in Vaishali District to Benefit Citizens जिले के सभी 16 प्रखंडों में 17-18 जून को सहयोग सह जन कल्याण शिविर लगेगा, Hajipur Hindi News - Hindustan
More

जिले के सभी 16 प्रखंडों में 17-18 जून को सहयोग सह जन कल्याण शिविर लगेगा

17 और 18 जून, 2026 को वैशाली जिले के सभी 16 प्रखंडों में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। शिविर में विभिन्न योजनाओं से संबंधित सेवाएं और हेल्प डेस्क की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Sun, 7 June 2026 09:33 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share
जिले के सभी 16 प्रखंडों में 17-18 जून को सहयोग सह जन कल्याण शिविर लगेगा

केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक सुनिश्चित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से दिन 17 एवं 18 जून, 2026 को वैशाली जिले के सभी 16 प्रखंडों में प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के आयोजन को लेकर राज्य स्तर पर आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के वरीय पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिले के सभी 16 प्रखंडों में 17-18 जून को सहयोग सह जन कल्याण शिविर लगेगा

शिविर की तैयारी

डीएम वर्षा सिंह ने संबंधित विभागों एवं प्रखंड प्रशासन को शिविर के सफल, प्रभावी एवं जनोन्मुखी आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि उक्त शिविर का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के अंतर्गत लंबित आवेदन, निबंधन, सत्यापन, ई-केवाईसी, पात्रता निर्धारण एवं लाभ वितरण की प्रक्रिया को एक ही स्थान पर सरल एवं सुलभ बनाना है,ताकि आम नागरिकों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:17 व 18 जून को ज़िले के सभी प्रखंडों में प्रखंड में सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का आयोजन

उपलब्ध सेवाएँ

शिविर में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान वय वंदना कार्ड (70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों हेतु), सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं, प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम स्वनिधि, लखपति दीदी योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान एवं छात्रवृत्ति योजनाएं, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, दिव्यांगजन कल्याण योजनाएं, बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से संबंधित योजनाएं, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना सहित अन्य प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

शिविर स्थल की व्यवस्थाएँ

शिविर स्थल पर हेल्प डेस्क बनेगा जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि प्रत्येक योजना हेतु पृथक काउंटर स्थापित किए जाएं तथा प्रत्येक काउंटर पर संबंधित विभाग के नोडल पदाधिकारी एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए। शिविर स्थल पर हेल्प डेस्क की स्थापना कर आवेदकों एवं लाभार्थियों को आवेदन भरने, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देने तथा संबंधित काउंटर तक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल स्टॉल भी स्थापित किया जाएगा,जहां रक्तचाप, रक्त शर्करा जांच एवं सामान्य स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी। आयुष्मान भारत एवं वय वंदना कार्ड नामांकन काउंटर के समीप मेडिकल स्टॉल स्थापित करने का निर्देश दिया गया है।

प्रचार-प्रसार

जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि दिनांक 14 जून, 2026 तक ग्राम पंचायत स्तर तक व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए तथा आम नागरिकों को यह जानकारी दी जाए कि वे शिविर में आते समय आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक एवं योजनानुसार आवश्यक अन्य दस्तावेज साथ लेकर आएँ, ताकि आवेदन एवं लाभ वितरण की प्रक्रिया का त्वरित निष्पादन किया जा सके। शिविर के सफल संचालन एवं सतत अनुश्रवण हेतु जिला स्तर से प्रत्येक प्रखंड के लिए वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी, जो शिविर के दोनों दिनों में संबंधित प्रखंड का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करेंगे।

नागरिकों से अपील

इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित कर तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निकटवर्ती प्रखंड में आयोजित होने वाले प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। अमिताभ सिंह

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।