BJP Monthly Meeting in Barkagaon Focuses on Strengthening Organization and Environmental Protection उरीमारी मंडल की संगठनात्मक मासिक बैठक का हुआ समापन, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
More

उरीमारी मंडल की संगठनात्मक मासिक बैठक का हुआ समापन

बड़कागांव में भाजपा की मासिक बैठक में संगठन को मजबूत करने और जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाने पर चर्चा हुई। मंडल अध्यक्ष विजय यादव ने बूथ स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने का आह्वान किया। बैठक में पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधरोपण का संकल्प भी लिया गया। कार्यकर्ताओं ने पौधों की देखभाल का वचन दिया।

Sun, 7 June 2026 08:50 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share
उरीमारी मंडल की संगठनात्मक मासिक बैठक का हुआ समापन

बड़कागांव, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी बड़कागांव पूर्वी उरीमारी मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक स्वामी विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में मंडल अध्यक्ष विजय यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री भगीरथ ठाकुर ने किया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई। मंडल अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और जनता हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथों को मजबूत बनाने तथा सरकार की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचायें

बैठक में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण के साथ लगाए गए पौधों की देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने की प्रतिबद्धता जताई।मौके पर बेचन साव, उमेश दांगी, किशोर राणा, त्रिवेणी महतो, सुमन गिरि, विनोद महतो, विष्णु गुप्ता, कुंवर महतो, हीरालाल साव, सुरेश प्रजापति, नारायण कुमार, नरेश कुमार, चंद्रशेखर कुमार सहित भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने का लिया सकल्प

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।