rain thunderbolt storm in bihar today temperature increase after friday said imd बिहार में बारिश, वज्रपात और आंधी का दौर जारी, कब से बढ़ेगा तामपान; जानिए मौसम का हाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में बारिश, वज्रपात और आंधी का दौर जारी, कब से बढ़ेगा तामपान; जानिए मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार तक पटना समेत अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, जमुई, लखीसराय, मुंगेर, बांका और भागलपुर में दिन का तापमान 30-36 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

Thu, 9 April 2026 05:58 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
बिहार में बारिश, वज्रपात और आंधी का दौर जारी, कब से बढ़ेगा तामपान; जानिए मौसम का हाल

पटना समेत पूरे बिहार में आज बारिश और वज्रपात की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकतर भागों में बादल छाए रहने के साथ 50 किमी प्रतिघंटे की गति से हवा चलने की आशंका है। शुक्रवार तक राज्य के अनेक भागों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। इसके बाद 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के आसार हैं। इससे पहले मंगलवार को राज्य के उत्तर-पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिम एवं दक्षिण-मध्य भागों के एक या दो स्थानों में हल्की वर्षा दर्ज की गई, जबकि शेष भाग का मौसम शुष्क बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार तक पटना समेत अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, जमुई, लखीसराय, मुंगेर, बांका और भागलपुर में दिन का तापमान 30-36 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वहीं, बुधवार को कई जिलों में हुई बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 13 डिग्री से अधिक की कमी दर्ज की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्व DSP गौतम कुमार की गर्लफ्रेंड के नाम पर सिलीगुड़ी में भी घर, ईओयू ने बुलाया

पटना का अधिकतम तापमान छह डिग्री गिरा

पटना समेत राज्य के विभिन्न जिलों में बुधवार को हुई हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। सुबह से ही बादल छाए रहने के साथ हवा चलने से राजधानीवासियों को गर्मी से राहत रही। दोपहर में हुई बूंदाबांदी के साथ ही गर्मी का अहसास कम हुआ। अधिकतम तापमान में 6.6 डिग्री की गिरावट हुई। राजधानी का अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहा। राज्यभर के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान में गिरवाट दर्ज हुई।

मुजफ्फरपुर में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार और शुक्रवार को तेज हवा के साथ हल्की बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि के भी आसार हैं। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि पूसा के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि 9 और 10 अप्रैल को आसमान में गरज वाले बादल बनने का अनुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज दिल्ली जाएंगे नीतीश कल शपथ; बोले विजय चौधरी- BJP करेगी लीड

इसके प्रभाव से इन दो दिनों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि के भी आसार हैं। बारिश के दौरान हवा की औसत रफ्तार 22-25 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। इधर, बुधवार को अधिकतम तापमान 28.5 एवं न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिन में कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने से हवा में नमी बनी रही। हवा 6.3 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली।

भागलपुर में मौसम का हाल

भागलपुर जिले में आज आंधी संग बारिश तो कल रिमझिम फुहार के आसार हैं। बीएयू, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार को 30-40 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से आंधी चल सकती है। आंशिक बदरी के बीच हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती है। शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। तीखी धूप के बीच बौछारें पड़ सकती है।

गयाजी में छाएंगे बादल और होगी बारिश

गयाजी जिल में गुरुवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है। कहीं-कहीं तेज हवा, गरज व चमक के साथ हल्की वर्षा भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ व ट्रफ लाइन के प्रभाव से पूर्वानुमान के अनुसार मौसम ने करवट बदली। बुधवार को बादल छाए और बूंदाबांदी हुई। उन्होंने बताया कि गुरुवार को बादल छाए रहने का अनुमान है। कहीं-कहीं थंडरस्ट्रॉम यानी तेज, गरज व चमक के साथ हल्की वर्षा का अनुमान है। बताया कि गुरुवार को भी किसानों को अलर्ट रहने की जरूरत है। मालूम हो कि बुधवार से पहले पश्चिमी विक्षोभ के कारण तीन अप्रैल की शाम और पांच अप्रैल की रात में तेज हवा, गरज व चमक के साथ बारिश हो चुकी है।

पूर्णिया में येलो अलर्ट

इधर पूर्णिया जिले में बुधवार शाम को रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बुधवार को 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरबा हवा चली। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार के लिए येलो अलर्ट है। अगले 24 घंटे बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान कभी भी 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरबा हवा बहने, मेघ गर्जन एवं ब्रजपात के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान किसानों को फसल कटाई के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इसके अलावा मौसम खराब होने पर घर से बाहर निकलने से लोगों को परहेज करना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 4 कट्ठा जमीन के लिए मां-बेटे का कुदाल से कत्ल, चाचा-चाची समेत 7 अरेस्ट
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।