International airport in Purnia High Court Bench AIIMS and Pappu Yadav new demand from PM Modi पूर्णिया में इंटरनेशल एयरपोर्ट, हाईकोर्ट की बेंच, एम्स और... पीएम मोदी से पप्पू यादव की नई डिमांड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पूर्णिया में इंटरनेशल एयरपोर्ट, हाईकोर्ट की बेंच, एम्स और... पीएम मोदी से पप्पू यादव की नई डिमांड

पूर्णिया दौरे पर आए पीएम मोदी के मंच पर स्थानीय निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी मौजूद रहे। इस दौरान उनकी पीएम मोदी से कुछ बात भी हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि कार्यक्रम के बाद पप्पू यादव ने मोदी सरकार से कई और मांगे सामने रख दी हैं।

Mon, 15 Sep 2025 07:54 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share
पूर्णिया में इंटरनेशल एयरपोर्ट, हाईकोर्ट की बेंच, एम्स और... पीएम मोदी से पप्पू यादव की नई डिमांड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बिहार के पूर्णिया दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होने पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। साथ ही 40 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। इस मौके पर पीएम मोदी के मंच पर पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई मांगें कर दी है।

पूर्णिया सांसद ने कहा कि 'मेरा संकल्प था कि हवाई अड्डा और रेलवे कनेक्टिविटी मिले, मैंने वो वादे पूरे किए हैं। अब मैंने हाईटेक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, यहां हाईकोर्ट की बेंच और पूर्णिया को उप-राजधानी बनाने की मांग की है'। इसके अलावा पप्पू यादव ने मखाना और तिलकुट पर जीएसटी हटाने की भी मांग की है, साथ ही एम्स अस्पताल और बांध की भी डिमांड है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घुसपैठियों को बचाने के लिए यात्रा; बिहार में मोदी का राहुल-तेजस्वी पर तीखा हमला
ये भी पढ़ें:'लालटेन' जला 'पंजा' आपके पैसों पर हाथ मरता था, मोदी ने राजीव गांधी की याद दिलाई
ये भी पढ़ें:आजकल चक्कर लगाने वाले मखाना जानते भी नहीं थे; पूर्णिया से मोदी ने राहुल को घेरा

इससे पहले पूर्णिया में पीएम मोदी के मंच पर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी मौजूद थे। जैसे ही प्रधानमंत्री मंच पर पहुंचे वैसे ही पप्पू यादव ने कुर्सी से उठकर उनका अभिवादन किया। कुछ देर उनके और पीएम मोदी के बीच कानाफूसी भी हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो कुछ सेकेंडों का है। इस दौरान पीएम मोदी के अगल-बगल राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और सीएम नीतीश कुमार बैठे थे।

आपको बता दें पूर्णिया से पीएम मोदी ने करीब 46 करोड़ की लागत से बने पूर्णिया एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने 40,000 से अधिक लाभार्थियों को पक्का घर सौंपा। इसके अलावा अररिया-गलगलिया रेलखंड पर जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस, सहरसा-छेहरटा (अमृतसर) अमृत भारत एक्सप्रेस और अमृत भारत एक्सप्रेस को भी रवाना किया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।