6 Murder in Bihar within 24 hours from Rohtas to Darbhanga shot dead stabbed to death किसी को गोलियों से भूना, किसी को चाकू मारा; रोहतास से दरभंगा तक 6 मर्डर से दहला बिहार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

किसी को गोलियों से भूना, किसी को चाकू मारा; रोहतास से दरभंगा तक 6 मर्डर से दहला बिहार

दरभंगा, रोहतास, जहानाबाद, नालंदा समेत बिहार के विभिन्न जिलों में बीते 24 घंटे के भीतर 6 लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। किसी को गोलियों से भूना गया, को किसी की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

Fri, 30 May 2025 01:25 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
किसी को गोलियों से भूना, किसी को चाकू मारा; रोहतास से दरभंगा तक 6 मर्डर से दहला बिहार

Murders in Bihar: बिहार में बीते 24 घंटे के भीतर अलग-अलग जिलों में 6 लोगों की हत्या कर दी गई। रोहतास, नालंदा और जहानाबाद से लेकर खगड़िया और दरभंगा तक मर्डर की वारदातों से सनसनी फैल गई। रोहतास जिले के नोखा में बेखौफ अपराधियों ने खेत में काम कर रहीं मां और बेटी की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। दरभंगा जिले के बहेड़ी में ऑटो मैकेनिक की हत्या कर दी गई। वहीं, जहानाबाद शहर में रिटायर्ड फौजी को सोए अवस्था में गला दबाकर मार दिया गया। नालंदा जिले के नूरसराय में काम पर जा रहे युवक को गोलियों से भून दिया गया। इसी तरह खगड़िया के मानसी में ससुराल गए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

रोहतास में डबल मर्डर से सनसनी

जिले के नोखा थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात को खेत में काम करने गई मां और बेटी की हत्या कर दी। वहीं, एक अन्य बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी थी। वह अपने परिवार का पेट पाल रही थी। डबल मर्डर की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भोजपुर में किसान की गोली मारकर हत्या, इंस्टाग्राम पर वीडियो डाल मर्डर कबूला

नालंदा में काम पर जा रहे युवक को गोलियों से भूना

जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के मथुरापुर में चोर बिगहा पुल के बास शुक्रवार सुबह एक युवक को गोलियों स भून दिया गया। युवक घर से काम के लिए पैदल ही निकला था। तभी बाइक पर सवार होकर आए दो हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। तीन गोलियां युवक के शरीर में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। घर में कोहराम मचा है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दरभंगा में युवक की हत्या, पुलिया के पास मिला शव

जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के सिमरी खंगरईटा चोरनिया चौर के पास शुक्रवार सुबह पुलिया के अंदर एक लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हायाघाट थाना क्षेत्र के ओलियाबाद गांव के शौकत अली उर्फ राजा के रूप में हुई। वह ऑटो इलेक्ट्रिक मेकैनिक का काम करता था। परिजन ने उसके पुराने साथी तुफैल पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी समस्तीपुर जिले का रहने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में सुबह-सुबह टीचर की गोली मारकर हत्या, स्कूल जाते समय हुआ मर्डर

जहानाबाद में रिटायर्ड फौजी का सोए अवस्था में मर्डर

शहर के राजा बाजार सत्संग नगर रोड नंबर एक स्थित घर में गुरुवार देर रात सोए अवस्था में रिटायर्ड फौजी रितु शर्मा की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने बुजुर्ग को गला दबाकर मारा। बताया जा रहा है कि वह गाय पाल कर दूध बेचने का काम करते थे। बीते 3 महीने से अपने बड़े बाई के घर में रह रहे थे। उनकी उम्र 70 साल के करीब थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसी घर में किराये पर रहने वाले एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

खगड़िया में ससुराल आए युवक की गोली मारकर हत्या

जिले के मानसी थाना क्षेत्र के अमनी गांव में ससुराल आए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक जिले के गंगौर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ टोला लक्ष्मीपुर निवासी 28 वर्षीय सुरेंद्र यादव था। गोली मारने की घटना गुरुवार तड़के हुई। उसे घायल अवस्था में बेगूसराय के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि उसका साझ़ू के भाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उसके बाद खिड़ी से घुसकर सोए अवस्था में उसे गोली मार दी गई।

(संबंधित जिलों के हिन्दुस्तान ब्यूरो के इनपुट के आधार पर)

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।