अमृत भारत एक्सप्रेस राजेंद्रनगर टर्मिनल से सुबह 11.45 मिनट पर खुलेगी, करीब 15 घंटे में दिल्ली; दो तरह के कोच होंगे
अमृत भारत ट्रेन में कुल 22 कोच हैं। रेड और ग्रे रंग की अत्याधुनिक ट्रेन में दो तरह के कोच होंगे। ये कोच स्लीपर और जनरल क्लास हैं। स्लीपर बोगी में 80 लोगों की बैठने और सोने की जगह है जबकि जनरल में 100 लोगों के लिए सीट की व्यवस्था है। सभी बोगियां नॉन एसी हैं।

पटना-नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब पटना से दिल्ली जाने के लिए उन्हें एक सेमीहाईस्पीड ट्रेन का विकल्प मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पटना से दिल्ली के बीच अत्याधुनिक ट्रेन अमृत भारत एक्सप्रेस को शुक्रवार को हरी झंडी दिखाएंगे। बुधवार को इस ट्रेन की रैक राजेंद्रनगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स पहुंची। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इसकी अधिकतम रफ्तार 130 किमी प्रति घंटा है। हालांकि औसत रफ्तार आधिकारिक रूप से जारी नहीं की गई है। यात्री 15 घंटे 45 मिनट में पटना से दिल्ली पहुंचेंगे।
ट्रेन में स्लीपर और जनरल कोच होंगे
ट्रेन में कुल 22 कोच हैं। रेड और ग्रे रंग की अत्याधुनिक ट्रेन में दो तरह के कोच होंगे। ये कोच स्लीपर और जनरल क्लास हैं। स्लीपर बोगी में 80 लोगों की बैठने और सोने की जगह है जबकि जनरल में 100 लोगों के लिए सीट की व्यवस्था है। सभी बोगियां नॉन एसी हैं। जनरल यानी बैठने वाली एक लोअर सीट पर चार लोग बैठ सकते हैं जबकि स्लीपर में तीन लोगों के बैठ सकेंगे। हर सीट के पास चार्जिंग और मोबाइल होल्डर है। हर सीट पर बॉटल होल्डर भी दिया गया है। हर कोच को बेहतरीन तरीके से डिजाइन किया गया है।
वंदे भारत जैसी हैं सभी सुविधाएं
इस ट्रेन में सभी सुविधाएं वंदे भारत जैसी ही दी गई है। इमरजेंसी में ड्राइवर को बात करने के लिए स्पेशल टॉक सिस्टम है। पूरी ट्रेन सीसीटीवी कैमरे से लैस है। स्टेशनों की जानकारी देने के लिए स्पीकर ओर डिस्प्ले बोर्ड भी लगे हैं। बाथरूम को भी हाई टेक बनाया गया है।
15 घंटे 45 मिनट में दिल्ली पहुंचेगी
यह ट्रेन राजेंद्रनगर टर्मिनल से सुबह 11:45 बजे खुलेगी इसके बाद पटना 12 बजे, दानापुर 12:30, आरा 13:15, बक्सर 14:10, डीडीयू 15:40, सुबेदारगंज 18:15, गोविंदपुरी 20:40 और गाजियाबाद 2:40 होते हुए नई दिल्ली अगले दिन सुबह 4 बजे पहुंचेगी। इस तरह करीब 15 घंटे 45 मिनट में यह ट्रेन पटना से नई दिल्ली पहुंचेगी।
पटना से दिल्ली का सफर होगा आसान: अभिनव सिद्धार्थ
दानापुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ ने बताया कि पटना से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस काफी राहत प्रदान करेगी। क्योंकि इस ट्रेन को वंदेभारत की तर्ज पर तैयार किया गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटना पहुंच चुकी है। इसके आ जाने से अब दिल्ली जाने वाले यात्रियों को एक शानदार ट्रेन का विकल्प मिलेगा।




साइन इन