Indian Railway plan to build 29 new rail lines in biharapproved third railway line from Kiul to Jhajha Indian Railway: बिहार में 29 नई रेल लाइनें बनेंगी, किऊल से झाझा तक तीसरी रेलवे लाइन को भी मंजूरी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Indian Railway: बिहार में 29 नई रेल लाइनें बनेंगी, किऊल से झाझा तक तीसरी रेलवे लाइन को भी मंजूरी

Indian Railway: रेलवे बोर्ड ने किऊल से झाझा के बीच तीसरी रेल लाइन को मंजूरी दी है। दोनों स्टेशनों के बीच 54 किमी में तीसरी लाइन के निर्माण पर 965 करोड़ रुपए खर्च होंगे। डीडीयू से किऊल तक तीसरी एवं चौथी जबकि किउल से झाझा के बीच सिर्फ तीसरी रेल लाइन का निर्माण होना है। 

Wed, 20 May 2026 08:07 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, आनंद सिंह कौशिक, पटना
share
Indian Railway: बिहार में 29 नई रेल लाइनें बनेंगी, किऊल से झाझा तक तीसरी रेलवे लाइन को भी मंजूरी

Indian Railway: बिहार में 29 नई रेल लाइन का निर्माण होगा। नई रेल लाइनों का एलाइनमेंट तय करने की मंजूरी रेलवे बोर्ड ने प्रदान कर दी है। कुल 267 लाख रुपये से 1763.87 किमी में नई रेल लाइन बनाने के लिए (प्रारंभिक इंजीनियरिंग-सह-यातायात सर्वेक्षण) सर्वे किया जाएगा। सर्वे के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 2.67 करोड़ की राशि जारी की गई है। जैसे -जैसे सर्वे का काम आगे बढ़ेगा, राशि में बढ़ोतरी होगी। इसमें यह ध्यान रखा जाएगा कि अधिक से अधिक शहर और गांव रेल लाइन से जुड़े। सर्वे करने के बाद एजेंसी की ओर से रिपोर्ट तैयार कर संबंधित रेल मंडल को दी जाएगी।

इन रेल लाइन का होना है सर्वे

मधुबनी-जनकपुर रोड के बीच सहार होते हुए (50 किमी), नवादा-गिरिडीह के बीच सतगवां होते (130 किमी), कुशेश्वरस्थान-सहरसा के बीच (35 किमी), भगवानपुर-महुआ-ताजपुर-समस्तीपुर के बीच (60 किमी), घोगार्डिया से घोघेपुर तक किशनपत्ती, जमालपुर होते हुए (50 किमी), पावापुरी-नवादा के बीच (35 किमी), महेशखूंट-नारायणपुर तक गोगरी, पर्वता, डुमरिया होते हुए (40 किमी), इस्लामपुर से बोधगया तक मानपुर होते हुए (50 किमी) शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार सहित पूरे देश में आज दवा दुकानें बंद, लाखों का कारोबार होगा प्रभावित
ये भी पढ़ें:बिहार के हर जिले में एयरपोर्ट, पटना में रनवे का विस्तार; सम्राट सरकार का प्लान

इसके अलाव बिहारशरीफ और जहानाबाद के बीच एकंगरसराय होते हुए (65 किमी), बिहारीगंज से बिहपुर तक चौसा और पचरासी होते हुए , थावे-मोतिहारी और चौरा दानो के बीच (90 किमी), मधुबनी और कामतौल के बीच (30 किमी), बहेड़ी-शिवाजीनगर-रुसेरा के बीच मंझौल और बरौनी होते हुए , बांका से जमुई होते हुए नवादा तक (165 किमी), लोहना-मुक्तापुर के बीच अलीनगर, त्रिमुहानी, बाहेदी होते हुए , चकिया-बैरगानिया के बीच मधुबनी, फेनहारा होते हुए , अरेराज-नरकटियागंज के बीच लौरिया होते हुए , मुगलसराय-भभुआ के बीच नौघोर होते हुए (40 किमी), चकिया-केसरिया के बीच कैथवलिया होते हुए आदि।

किऊल से झाझा तक तीसरी रेलवे लाइन को मिली मंजूरी

रेलवे बोर्ड ने किऊल से झाझा के बीच तीसरी रेल लाइन को मंजूरी दी है। दोनों स्टेशनों के बीच 54 किमी में तीसरी लाइन के निर्माण पर 965 करोड़ रुपए खर्च होंगे। डीडीयू से किऊल तक तीसरी एवं चौथी जबकि किउल से झाझा के बीच सिर्फ तीसरी रेल लाइन का निर्माण होना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छाता लेकर निकलें, उत्तर में ऑरेंज और दक्षिण में येलो अलर्ट: बिहार में आंधी-बारिश

फतुहा से किउल के बीच पूर्व में ही तीसरी एवं चौथी लाइन के निर्माण की स्वीकृति मिली थी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, किऊल-झाझा तीसरी लाइन से हावड़ा-दिल्ली कॉरिडोर पर परिवहन क्षमता में वृद्धि होगी। इससे रेल सेवाओं की समयबद्धता व परिचालन की क्षमता में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त रेल लाइन से सवारी गाड़ियों और मालगाड़ियों की सुचारू रूप से आवाजाही सुनिश्चित होगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।