In land dispute devar killed his bhabhi wife helped him police took away the half burnt body from pyre जमीन विवाद में देवर ने भाभी को मार डाला, बीवी ने दिया साथ; चिता से अधजली लाश पुलिस ने उठाई, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जमीन विवाद में देवर ने भाभी को मार डाला, बीवी ने दिया साथ; चिता से अधजली लाश पुलिस ने उठाई

मृतका के पिता ने बताया कि रविवार को जब दामाद ददन चौधरी मजदूरी करने गांव से बाहर चला गया। इसी दौरान भाई नंदलाल चौधरी उसकी पत्नी आराध्या देवी ने मिलकर उनकी बेटी की निर्मम हत्या कर दी।

Mon, 16 June 2025 05:56 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, सासाराम
share
जमीन विवाद में देवर ने भाभी को मार डाला, बीवी ने दिया साथ; चिता से अधजली लाश पुलिस ने उठाई

रोहतास जिले के सीसरीता ओपी क्षेत्र के कुरी टोला गांव में जमीन बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में देवर और देवरानी ने मिलकर भाभी सुशीला देवी (28 वर्ष) की हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जला रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधजले शव को अपने कब्जे में ले लिया। जानकारी के मुताबिक कुरी टोला निवासी ददन चौधरी और नंदलाल चौधरी दो भाइयों के बीच जमीन बंटवारा को लेकर पुराना विवाद चल रहा था।

बक्सर के धनसोई थाना अंतर्गत खरहना गांव निवासी मृतिका के पिता शिवमूरत चौधरी ने बताया कि रविवार को जब दामाद ददन चौधरी मजदूरी करने गांव से बाहर चला गया। इसी दौरान भाई नंदलाल चौधरी उसकी पत्नी आराध्या देवी ने मिलकर मेरी बेटी की निर्मम हत्या कर दी।

लाश को ठिकाने लगाने के मकसद से बगैर मुझे बताए शव को बधार में ले जाकर जलाने का काम शुरू कर दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचा तो देखा कि अर्थी में आग लगा दी गई है। जिसके बाद पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सासाराम भेज दिया। सीसीरता ओपी प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में रूम के विवाद में खूनी खेल, देवर ने भाभी को पीट-पीटकर मार डाला
ये भी पढ़ें:जमीन विवाद में देवर ने भाभी को पीट-पीटकर मार डाला, होली पर परिवार में मातम

आग के हवाले कर दिए गए शव के कुछ अंश को निकाल पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया गया। नोखा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि नामजद अभियुक्तों की गिरफ़्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

ग्रामीणों के अनुसार दोनों परिवार के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। घर के पुरुष सदस्य जब मजदूरी करने घर से बाहर चले जाते थे, तब दोनों गोतिनी भी आपस में भिड़ जाती थीं। रविवार को जब ददन चौधरी मजदूरी करने गांव से बाहर निकल गया, तो छोटे-छोटे चार बच्चों के साथ उसकी पत्नी सुशीला घर में अकेली थी। उसी बीच हुई विवाद में उसकी हत्या कर दी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।