Hindi NewsBihar NewsIn a land dispute, brother in law beat his sister in law to death mourning in the family on Holi
जमीन विवाद में देवर ने भाभी को पीट-पीटकर मार डाला, होली पर परिवार में मातम
मधुबनी में जमीन विवाद में देवर ने भाभी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जिसमें मृतका का बेटा भी घायल हो गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Sat, 15 March 2025 07:32 PMsandeep हिन्दुस्तान, मधुबनी

मधुबनी जिले में होली के दिन हुई हिंसक झड़प में महिला की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि देवर ने भाभी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना खजौली थाना के दतुआर गांव की है। जब चापाकल पर पानी भरने के दौरान दोनों के बीच गाली गलौज के साथ मारपीट शुरू हो गई। इस बीच रुण कुमार सिंह की पत्नी रेखा रानी को उसके देवर ने बांस के बल्ले से सिर पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतका का बेटा घायल है।
घटना की सूचना पर खजौली सदर-2 एसडीपीओ मनोज कुमार, थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह सीएचसी पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं हत्या की इस खबर से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। वहीं आरोपी देवर की तलाश पुलिस ने तेज कर दी।
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन