Bloody fight in Bihar over room dispute brother in law beats sister in law to death in Gaya बिहार में रूम के विवाद में खूनी खेल, देवर ने भाभी को पीट-पीटकर मार डाला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में रूम के विवाद में खूनी खेल, देवर ने भाभी को पीट-पीटकर मार डाला

  • गया में घरेलू विवाद में देवर ने भाभी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Mon, 17 March 2025 12:48 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, गया
share
बिहार में रूम के विवाद में खूनी खेल, देवर ने भाभी को पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के गया से बड़ी खबर है जहां एक देवर ने अपनी भाभी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। महकार थाना क्षेत्र के श्याम नगर गांव की घटना बताई जा रही है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। ग्रामीणों की ओर से डॉग स्कॉयड और एफएसएल की टीम से जांच कराने की मांग की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक श्याम नगर निवासी ब्रजनंदन यादव का अपने सौतेले छोटे भाई से घरेलू विवाद काफी दिनों से चल रहा था। दोनों भाइयों के बीच घर के कमरे को लेकर विवाद है। रविवार की रात करीब 10 बजे दोनों भाई आपस में भिड़ गए। छोटे भाई ने लाठी निकाल लिया और बड़े की पिटाई कर दी। पति ब्रजनंदन यादव को बचाने के लिए पत्नी कांती देवी, 50 वर्ष बीच में आ गई। आरोपी ने उस पर भी लाठी से हमला कर दिया। महिला मौके पर ही बेहोश हो गई तो सदर अस्पताल ले जाया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अपराध के पीछे RJD के लोग; BJP का बड़ा आरोप, क्या बोले भाई वीरेंद्र?
ये भी पढ़ें:बिहार में मटन को लेकर विवाद, बड़े भाई ने छोटे का गला रेत मार डाला

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने देखते ही कांति देवी को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद वहीं चीखपुकार मच गई। रात करीब 11 बजे महकार थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गयी तो पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। इस बीच आरोपी भाई फरार हो गया। पुलिस ने आरंभिक छानबीन के बाद म-तका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव के लोगों ने आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला, BDO की गाड़ी के शीशे तोड़े
ये भी पढ़ें:पत्नी ने नहीं बनाई चाय तो पति ने कर लिया सुसाइड, बिहार में चौंकाने वाला कांड

महकार थाना अध्यक्ष गोपाल कुमार ने बताया है कि शव पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों ने अभी तक बयान या शिकायत नहीं दिया है। पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि पुलिस इस में सख्त कार्रवाई करेगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।