In hijab controversy Mehbooba Mufti daughter criticized CM Nitish Kumar warning of an FIR she also targeted BJP हिजाब विवाद में महबूबा मुफ्ती की बेटी ने सीएम नीतीश को घेरा, FIR की चेतावनी; बीजेपी को भी लपेटा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

हिजाब विवाद में महबूबा मुफ्ती की बेटी ने सीएम नीतीश को घेरा, FIR की चेतावनी; बीजेपी को भी लपेटा

हिजाब विवाद के बीच पीडीपी नेता और महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने सीएम नीतीश के खिलाफ एफआईआर की चेतावनी दी है। उन्होने कहा उन्होने जो भी हरकत की है। उसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान उन्होने बीजेपी पर भी हमला बोला है।

Fri, 19 Dec 2025 03:59 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
हिजाब विवाद में महबूबा मुफ्ती की बेटी ने सीएम नीतीश को घेरा, FIR की चेतावनी; बीजेपी को भी लपेटा

पटना के एक कार्यक्रम में मुस्लिम डॉक्टर का हिजाब हटाने को सीएम नीतीश कुमार पर जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) नेता इल्तिजा मुफ्ती हमला बोला है। उन्होने कहा कि किसी को कोई हक नहीं बनता कि आप हमारे नकाब या हिजाब को हाथ लगाए। अगली बार हमारे हिजाब को हाथ लगाया तो हम मुसलमान औरतें ऐसा सबक सिखाएंगी कि जिंदगी भर भूलेंगे नहीं।

इल्तिजा ने कहा उन्होने (नीतीश कुमार) जो हरकत की है। उसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। पीडीपी नेता ने कोठीबाग थाने में एफआईआर दर्ज कराने की बात कही। हालांकि FIR दर्ज हुई है, या नहीं इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने बीजेपी पर हमला बोला। उन्होने कहा कि जब बिहार के मुख्यमंत्री ने ऐसी हरकत की तो माफी मांगने की बजाय भाजपा सरकार के मंत्री बेहूदा बयान दे रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान का हवाला देते हुए उन्होने कहा कि वे कहते हैं, कि हिन्दुस्तान के मुस्लिम भाड़ में जाए, तो भाड़ में हम लोग क्यों जाएं। अगर आपने मुसलमानों का हिजाब छुआ तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहिए।

वहीं इस मामले पर जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार को एक महिला का हिजाब उतारने की क्या जरूरत महसूस हुई? उन्हें अपनी गलती माननी चाहिए। उस डॉक्टर को बुलाकर माफी मांगनी चाहिए। आपको बता दें 15 दिसंबर को पटना में एक समारोह में सीएम नीतीश 1,283 आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र दे रहे थे। इस दौरान महिला डॉक्टर नुसरत परवीन हिजाब पहनकर मंच पर आईं। इस दौरान नीतीश कुमार ने उनका हिजाब खींच दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'संजय निषाद को चौराहे पर पत्थर मारो', हिजाब विवाद में कूदे MLA आईपी गुप्ता
ये भी पढ़ें:काम पर जा रहे, तो हिजाब की क्या जरूरत; मांझी बोले- नीतीश का इंटेंशन खराब नहीं था
ये भी पढ़ें:नीतीश को पाकिस्तान से मिली धमकी की जांच शुरू, महिला के नौकरी छोड़ने का दावा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।