Why need Hijab at workplace Jitan Ram Manjhi says Nitish Kumar intention wan not bad काम पर जा रहे, तो हिजाब की क्या जरूरत; जीतनराम मांझी बोले- नीतीश का इंटेंशन खराब नहीं था, Bihar Hindi News - Hindustan
More

काम पर जा रहे, तो हिजाब की क्या जरूरत; जीतनराम मांझी बोले- नीतीश का इंटेंशन खराब नहीं था

जीतनराम मांझी ने हिजाब विवाद पर नीतीश कुमार का बचाव किया और कहा कि उनका (सीएम) इंटेंशन खराब नहीं था। उन्होंने काम पर जा रहे हो, हिजाब लगाने की क्या जरूरत है, नीतीश ने इस तरह की बात की होगी।

Thu, 18 Dec 2025 03:29 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
काम पर जा रहे, तो हिजाब की क्या जरूरत; जीतनराम मांझी बोले- नीतीश का इंटेंशन खराब नहीं था

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने की कोशिश करने का वीडियो वायरल होने के बाद सियासत चरम पर है। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी अब सीएम के बचाव में उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश का इंटेंशन (मंशा) खराब नहीं था। सीएम ने महिला से कहा होगा कि अगर काम पर जा रहे हैं तो हिजाब पहनने की क्या जरूरत है।

हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा के सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा, "जानबूझकर कोई बात होती तो हम कह सकते थे। अगर उनका (नीतीश) इंटेंशन खराब होता, तो हम भी कहते कि गलत हुआ है। उनका इंटेंशन गलत नहीं था। बहुत लोग जुल्फें रखते हैं, तो कहते हैं कि ये क्या रखा हुआ है। एक्सीडेंटली बेटी-बहू समझकर उन्होंने बात की होगी। इसे धर्म के चश्मे से नहीं देखना चाहिए।"

बता दें कि पिछले दिनों पटना में आयुष डॉक्टर के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान एक महिला चिकित्सक को अपॉइंटमेंट लेटर देते समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उसका हिजाब हटाने की कोशिश की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आरजेडी, कांग्रेस समेत अन्य दलों ने इसे शर्मनाक बताते हुए नीतीश के इस व्यवहार की निंदा की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Fact Check: क्या उस महिला डॉक्टर ने नौकरी छोड़ दी, जिसका नकाब नीतीश ने हटाया था?

अब इस मुद्दे पर देश भर में बहस छिड़ गई है। एनडीए के नेता नीतीश के बचाव में बोल रहे हैं। वहीं, विपक्ष हमलावर है। कई मुस्लिम संगठनों ने भी नीतीश के इस व्यवहार पर आपत्ति जताई। सीएम को पाकिस्तान के एक डॉन से भी धमकी मिली है, जिसकी बिहार पुलिस जांच कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।