in buxar a woman marries another young woman they tied the knot at a temple न दूल्हा, न बारात… बक्सर में महिला ने युवती संग रचाई शादी, मंदिर में लिए फेरे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

न दूल्हा, न बारात… बक्सर में महिला ने युवती संग रचाई शादी, मंदिर में लिए फेरे

बिहार के बक्सर में दो बच्चों की माँ संध्या देवी ने अविवाहित रूबी कुमारी से मंदिर में विवाह रचा लिया। 15 दिनों के प्रेम प्रसंग के बाद दोनों ने अष्टभुजी और रामेश्वर नाथ मंदिर में रस्में पूरी कीं। सामाजिक बंधनों को चुनौती देने वाली यह अनोखी शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Mon, 6 April 2026 03:25 PMJayendra Pandey लाइव हिन्दुस्तान, बक्सर
share
न दूल्हा, न बारात… बक्सर में महिला ने युवती संग रचाई शादी, मंदिर में लिए फेरे

Bihar News: बिहार के बक्सर जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है जिसने न केवल सामाजिक परंपराओं को चुनौती दी है, बल्कि पूरे इलाके में चर्चा और बहस का विषय बन गई है। यहाँ एक शादीशुदा महिला और एक अविवाहित युवती ने लोक-लाज और सामाजिक बंधनों की परवाह किए बिना एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का फैसला किया और मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह रचा लिया।

दोस्ती से शुरू हुआ सफर, प्यार में बदला

यह मामला बक्सर जिले के बगेन गोला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, संध्या देवी की शादी साल 2010 में अतवारु यादव से हुई थी। संध्या के दो बच्चे भी हैं और उनका वैवाहिक जीवन सामान्य चल रहा था। उनके पति बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। इसी बीच, संध्या की मुलाकात रूबी कुमारी नामक युवती से हुई। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य दोस्ती हुई, लेकिन पिछले 15 दिनों से वे लगातार एक-दूसरे के साथ समय बिता रही थीं। दोनों साथ में सोशल मीडिया के लिए वीडियो भी बनाती थीं। इसी दौरान उनकी दोस्ती गहरी होती गई और धीरे-धीरे यह प्रेम संबंध में बदल गया। दोनों ने फैसला किया कि वे अब एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकतीं।

मंदिर में लिए सात फेरे, भगवान को माना साक्षी

जब दोनों ने साथ रहने का पक्का इरादा कर लिया, तो उन्होंने इसे धार्मिक मान्यता देने का निर्णय लिया। 4 अप्रैल, 2026 को संध्या और रूबी विंध्याचल स्थित अष्टभुजी मंदिर पहुँचीं। वहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ सात फेरे लिए और एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। इतना ही नहीं, विंध्याचल से वापस लौटने के बाद उन्होंने बक्सर के प्रसिद्ध रामेश्वर नाथ मंदिर में भी मत्था टेका। वहां भी उन्होंने एक-दूसरे को माला पहनाकर शादी की रस्में दोहराईं और भगवान का आशीर्वाद लिया। इस अनोखी शादी की तस्वीरें और खबरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

विवाह के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म

इस विवाह के बाद पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों के बीच इस शादी को लेकर अलग-अलग राय देखने को मिल रही है। फिलहाल, संध्या और रूबी ने दुनिया की परवाह किए बिना अपने रिश्ते को शादी का नाम दे दिया है और साथ रहने का संकल्प लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाप ने जवान बेटी को मार डाला, लोहे की रॉड से निर्मम हत्या, लव अफेयर से था नाराज
ये भी पढ़ें:बिहार में आंधी-बारिश से संभल कर रहें, ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट; वेदर रिपोर्ट
ये भी पढ़ें:Delhi से Bihar जा रही Satyagrah Expressway की छत से गिरी शराब की बोतलें, हड़कप
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।