बिहार में हर चार में तीन वोटर ने भरा रिवीजन फॉर्म, 17 दिनों में 5.87 करोड़ प्रपत्र जमा
चुनाव आयोग के मुताबिक बीते 17 दिनों में 5.87 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्र एकत्रित किए गए हैं। जो कि कुल फॉर्म का 74.39% है। हर चार में से तीन मतदाताओं ने गणना प्रपत्र भरे हैं। 25 जुलाई रिवीजन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख है।

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2025 के तहत अब तक 7.90 करोड़ मतदाताओं में 74.39% मतदाताओं ने अपने गणना प्रपत्र भरकर जमा कर दिए हैं। 24 जून 2025 को एसआईआर निर्देश जारी होने के बाद बीते 17 दिनों में 5.87 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्र एकत्रित किए गए हैं जो कि कुल फॉर्म का 74.39% है। गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण और अपलोडिंग कार्य भी सुचारू रूप से चल रहा है। एसआईआर दिशा-निर्देशों के पैरा 3(h) के अनुरूप अब तक 3.73 करोड़ प्रपत्र BLO ऐप/ECINet के माध्यम से सफलतापूर्वक डिजिटाइज कर अपलोड किए जा चुके हैं।
आज ECINet में एक नया मॉड्यूल लागू किया गया है जिसके माध्यम से AERO/ERO द्वारा अपलोड किए गए प्रपत्रों का सत्यापन किया जा सकेगा। 24 जून 2025 को एसआईआर निर्देश जारी होने के बाद बीते 17 दिनों में 5.87 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्र एकत्रित किए गए हैं जो कि कुल फॉर्म का 74.39% है। गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। इस अभियान को समय पर पूरा करने के लिए 77,895 बीएलओ, 20,603 नव नियुक्त बीएलओ तथा अन्य चुनाव कर्मी लगातार कार्यरत हैं।
एसआईआर के दूसरे चरण में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को फॉर्म भरने में सहायता कर रहे हैं और भरे हुए प्रपत्र एकत्रित कर रहे हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों को कवर करते हुए 38 जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ), 243 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (ईआरओ) और 963 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एईआरओ) लगातार फील्ड स्तर पर इस प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं।
साथ ही, 4 लाख से अधिक स्वयंसेवक वृद्ध, दिव्यांग, बीमार एवं असहाय मतदाताओं की सहायता कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त किए गए 1.56 लाख बूथ लेवल एजेंट्स (बीएलए) की सक्रिय भागीदारी के चलते अब तक 74.39% गणना प्रपत्र सफलतापूर्वक एकत्र किए जा चुके हैं।




साइन इन