In Bihar disabled widow brutally raped in front of daughter girl started screaming when mother behosh बिहार में दिव्यांग विधवा से हैवानियत, बेटी के सामने रेप; मां को बेहोश देख चिल्लाने लगी बच्ची, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में दिव्यांग विधवा से हैवानियत, बेटी के सामने रेप; मां को बेहोश देख चिल्लाने लगी बच्ची

दुष्कर्म के बाद महिला बेहोश हो गई। उसकी बेटी के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को घर लाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Thu, 3 July 2025 04:24 PMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, बांकेबाजार, एक संवाददाता
share
बिहार में दिव्यांग विधवा से हैवानियत, बेटी के सामने रेप; मां को बेहोश देख चिल्लाने लगी बच्ची

बिहार के गया में दलित समाज की दिव्यांग विधवा के साथ बेटी की मौजूदगी में हैवानियत का खेल खेला गया। रौशनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित दिव्यांग विधवा महिला से दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। मंगलवार रात करीब 10 बजे यह घटना उस वक्त घटी, जब 30 वर्षीय महिला अपनी छह साल की बेटी को शौच कराने के लिए घर से बाहर निकली थी।

जानकारी के मुताबिक महिला जब अपने घर से बाहर थी तो बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि उनमें से एक युवक सुधीर कुमार (पिता-मिथिलेश पासवान) ने महिला को जबरन पकड़कर पहाड़ी की ओर ले जाकर दुष्कर्म किया जबकि उनके दो दोस्त देखते रहे। महिला वहीं बेहोश हो गयी। हालांकि पुलिस ने आरोपी युवक गिरफ्तार कर लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी का खौफनाक अंत, फूफा के प्यार में पड़ी महिला ने पति का करवाया कत्ल

स्थानीय लोगों में आक्रोश

घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। राजद प्रखंड अध्यक्ष शिवनंदन यादव, अमित कुमार, सीमा दास, सारीम खान, अनुराग यादव ने परिजनों से मिलकर न्याय का भरोसा दिलाया। स्थानीय विधायक दीपा कुमारी ने गया एसएसपी और शेरघाटी डीएसपी से बात कर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूजा में शामिल होने गई नाबालिग लड़की से गैंगरेप, बेहोश हुई तो भागे हैवान

मां के बेहोश होने पर चिल्लाने लगी छह साल की बेटी

दुष्कर्म के बाद महिला बेहोश हो गई। उसकी बेटी के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को घर लाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुधीर कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को पहले बांकेबाजार सीएससी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मगध मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। कांड के दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। स्थानीय लोगों ने सभी आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वाह रे बिहार पुलिस! शराबबंदी केस में मैकेनिक को भेजा जेल, सीसीटीवी खुल गई पोल
ये भी पढ़ें:बिहार के जेल में बंगाल के रहने वाले कैदी की मौत, भाई बोले- न्यायिक जांच हो
ये भी पढ़ें:झारखंड में खड़ी बुलेट का बिहार में चालान, कार चालक पर हेलमेट नहीं पहनने का फाइन
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।