Iftar party turns political scene Tejashwi attends AIMIM feast Akhtarul Iman changes his mind इफ्तार पार्टी से बदली सियासी सूरत; AIMIM की पार्टी में तेजस्वी पहुंचे, अख्तरूल ईमान के सुर बदल गए, Bihar Hindi News - Hindustan
More

इफ्तार पार्टी से बदली सियासी सूरत; AIMIM की पार्टी में तेजस्वी पहुंचे, अख्तरूल ईमान के सुर बदल गए

अख्तरूल ईमान के सरकारी आवास पर रविवार को आयोजित दावत -ए- इफ्तार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव शामिल हुए।

Sun, 15 March 2026 08:09 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
इफ्तार पार्टी से बदली सियासी सूरत; AIMIM की पार्टी में तेजस्वी पहुंचे, अख्तरूल ईमान के सुर बदल गए

Rajya Sabha Elections 2026: एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अख्तरूल ईमान ने सोमवार को होने वाले राज्यसभा की पांच सीटों के लिए चुनाव में राजद उम्मीदवार को पार्टी विधायकों द्वारा समर्थन देने का एलान किया। रविवार को अख्तरूल ईमान के सरकारी आवास पर रविवार को आयोजित दावत -ए- इफ्तार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव शामिल हुए। सोमवार को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर विपक्ष के उम्मीदवार के उम्मीदवार की जीत को लेकर इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा था।

दावत-ए- इफ्तार के इस मौके पर अख्तरूल ईमान ने पार्टी के रुख पर चुप्पी साधे रखी थी और पहले कहा कि एआईएमआईएम के उम्मीदवारों का रुख सोमवार को दिन के 11 बजे ही स्पष्ट होगा । लेकिन, बाद में मीडिया से बातचीत में अख्तरूल ईमान ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत हो गई है, पार्टी के सभी विधायक राजद उम्मीदवार का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर निर्णय हो चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राज्यसभा चुनाव: तेजस्वी को टूट का डर सता रहा? RJD के विधायकों पर निगरानी कड़ी

इससे पहले राज्यसभा की पांचवीं सीट के लिए दिन भर पटना में गहमागहमी का दौर जारी रहा। काफी सवाल पूछने पर भी अख्तरूल ईमान ने पत्ता नहीं खोला। उन्होंने कहा कि सबकुछ कल(सोमवार को) पार्टी तय करेगी कि एआईएमआईएम को राज्यसभा चुनाव में वोटिंग को लेकर क्या करना है। इससे पहले ओवैसी की इफ्तार पार्टी में तेजस्वी यादव को दावत की खबर आ चुकी थी। बजाब्ता तेजस्वी यादव की तस्वीर भी बैनर पर लगाया था। पर अख्तरूल ईमान कह रहे थे कि तेजस्वी को धार्मिक आयोजन में न्योता दिया गया है जिसका सियासत से कुछ लेना-देना नहीं है। लेकिन तेजस्वी के पहुंचते ही उनकी सोच बदल गई। तेजस्वी यादव पहले से कह रहे थे कि एआईएमआईएम के टॉप लीडरशीप से बात चल रही है। इफ्तारी के बाद अख्तरूल ईमान ने मीडिया से कहा कि तेजस्वी यादव ने उनकी पार्टी से राज्यसभा चुनाव में समर्थन की मांग की है जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राज्यसभा चुनाव: संजय झा के घर सम्राट, हर्ष और विजय; वोटिंग से पहले बैठक पर बैठक

तेजस्वी ने ईमान की मांग को ठुकरा दिया था

हालांकि पहले से माना जा रहा था कि ओवैसी की पार्टी राजद से 2020 और 2025 के विधानसभा चुनाव का बदला लेगी। 2020 में एआईएमआईएम के पांच विधायक बने। उनमें सा चार विधायकों को तेजस्वी यादव ने तोड़कर राजद में मिला लिया। 2025 के चुनाव में ओवैसी ने खुलकर महागठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई। अख्तरूल ईमान बैंड बाजा के साथ राबड़ी देवी के आवास पर अपनी मांग को लेकर पहुंचे। पार्टी महागठबंधन में मात्र छह सीट लेकर शामिल होना चाहती थी। लेकिन लालू यादव याद तेजस्वी ने दरवाजा भी नहीं खोला और ईमान को वापस लौटना पड़ा। एआईएमआईएम ने अकेले चुनाव लड़कर फिर से पांच सीटों पर कब्जा कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक सीट के लिए लालू-तेजस्वी पटना में जुटा रहे MLA, '6 नंबर' का सस्पेंस भी खुलेगा?

महागठबंधन को अब भी बहुमत नहीं

एआईएमआईएम के समर्थन से महागठबंधन प्रत्याशी एडी सिंह को 40 विधायकों का समर्थन मिलता दिख रहा है। लेकिन,जीत के लिए 41 का आंकड़ा जरूरी है। तेजस्वी यादव की नजर अब मायावती की बसपा के विधायक पर टिकी है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।