Shivanand tivary attacks on tejaswi yadav when he did not attend tej pratap yadav dahi chura bhoj तेजस्वी गुम हैं, तेजप्रताप छाया हुआ है.., शिवानंद तिवारी ने RJD नेता को फिर घेरा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी गुम हैं, तेजप्रताप छाया हुआ है.., शिवानंद तिवारी ने RJD नेता को फिर घेरा

शिवानंद ने कहा कि 10 सर्कुलर रोड (राबड़ी आवास) में सन्नाटा है। वही 10 नंबर जहां बिहार के कोने-कोने से राजद कार्यकर्ता पहुंचते थे। दही चूड़ा तो बहाना होता था। असल तो नेताओं से देखा-देखी होती थी। दरस-परस और दण्ड प्रणाम होता था।

Thu, 15 Jan 2026 08:03 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
तेजस्वी गुम हैं, तेजप्रताप छाया हुआ है.., शिवानंद तिवारी ने RJD नेता को फिर घेरा

जनशक्ति जनत दल सुप्रीमो और पूर्व विधायक तेजप्रताप यादव के घर मकर संक्रांति के अवसर पर दही-चूड़ा भोज काफी चर्चा में रहा। इस भोज में लालू प्रसाद यादव सबसे पहले पहुंचे। हालांकि, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव भोज में शामिल नहीं हुए। इसे लेकर सियासत भी खूब हो रही है। इसे लेकर अब पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी ने एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। बुधवार को जारी बयान में कहा कि मकर संक्रांति का दही चूड़ा भोज राजनीति के रंग में डूबा हुआ है। इस रंग में कोई एक व्यक्ति सराबोर दिखाई दे रहा है तो उसका नाम तेजप्रताप है। तेजस्वी तो बिल्कुल ओझल हैं।

शिवानंद ने कहा कि 10 सर्कुलर रोड (राबड़ी आवास) में सन्नाटा है। वही 10 नंबर जहां बिहार के कोने-कोने से राजद कार्यकर्ता पहुंचते थे। दही चूड़ा तो बहाना होता था। असल तो नेताओं से देखा-देखी होती थी। दरस-परस और दण्ड प्रणाम होता था। सब यहां से नई ऊर्जा के साथ अपने इलाक़े में लौटते थे। चुनाव नतीजे से पस्त कार्यकर्ताओं को दिलासा की जरूरत थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजप्रताप के यहां राबड़ी-तेजस्वी नहीं आए, लालू ने संतुलन साधा; सियासी दही-चूड़ा

लेकिन जब नेता ही पस्त है, मैदान में कहीं नज़र ही नहीं आ रहा है तो ऐसे में भविष्य के लिए दल को कौन ऊर्जान्वित करेगा। आज तेजस्वी गुम हैं। तेजप्रताप छाया हुआ है। जिन लोगों ने तेजस्वी को मुख्यमंत्री की शपथ के लिए तारीख़ तय करवा दी थी, इस रास्ते में तेजप्रताप को बड़ा अवरोध बताकर उसको निकाल बाहर किया था, पता नहीं वे लोग कहां हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।