if culprits not get death penalty daughters will face same conditions said bhai virendra on neet student dead case फांसी की सजा नहीं हुई तो हमारी बहू-बेटियों.., नीट छात्रा की मौत पर बोले भाई वीरेंद्र, Bihar Hindi News - Hindustan
More

फांसी की सजा नहीं हुई तो हमारी बहू-बेटियों.., नीट छात्रा की मौत पर बोले भाई वीरेंद्र

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि अगर इस कांड के दोषियों को सजा नहीं मिली तो हमारी बहू-बेटियों के साथ भी ऐसा ही होगा। भाई वीरेंद्र ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिस तरह से नीट की छात्रा के साथ अन्याय हुआ है उसे आप लोग हाईलाइट करें।

Mon, 2 Feb 2026 01:55 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
फांसी की सजा नहीं हुई तो हमारी बहू-बेटियों.., नीट छात्रा की मौत पर बोले भाई वीरेंद्र

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत की गुत्थी कब तक सुलझेगी यह किसी को नहीं पता है। राज्य सरकार ने इस केस को सीबीआई को दिए जाने की सिफारिश कर दी है। इस बीच अब सोमवार से बिहार विधानमंडल का सत्र शुरू हो चुका है। विपक्ष के सदस्यों ने साफ कर दिया है कि वो विधानसभा और विधान परिषद में नीट छात्रा की मौत के मुद्दे को उठाएंगे। सत्र के पहले दिन विधानसभा के बाहर राजद-कांग्रेस और भाकपा के नेताओं ने नीट छात्रा के मुद्दे पर अपनी बात रखी।

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि अगर इस कांड के दोषियों को सजा नहीं मिली तो हमारी बहू-बेटियों के साथ भी ऐसा ही होगा। भाई वीरेंद्र ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिस तरह से नीट की छात्रा के साथ अन्याय हुआ है उसे आप लोग हाईलाइट करें। अगर इसमें शामिलों को फांसी की सजा नहीं हुई तो हमारी बहू-बेटियों और आपकी बहू-बेटियों के साथ भी ऐसा हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में सुबह-शाम ठंड और कोहरा, 2 दिन कैसा रहेगा मौसम; बारिश कब होगी

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि नीट मामले में लीपापोती की जा रही है। एन डी ए नेता के परिजन इसमें शामिल हैँ, इसलिए पुलिस बचाने में लगी है। कम संख्या होने से कोई फर्क नहीं पड़ता। सरकार को पानी पिला देंगे। केंद्रीय बजट की तरह बिहार बजट में भी कुछ नहीं होगा।

कांग्रेस विधायक मो कमरुल होदा ने इस केस को लेकर कहा कि नीट छात्रा मामले को दबाने की कोशिश हो रही है। राज्यपाल के अभिभाषण में इस मामले का जिक्र हो। सदन में इस पर चर्चा हो और स्पीडी ट्रायल के तहत दोषियों पर कार्रवाई हो। पुलिस जांच करने में विफल रही। इस मुद्दे पर भाकपा माले के विधायक संदीप सौरभ ने कहा कि नीट छात्रा मामले में सरकार की कारवाई लीपापोती की है। इस मामले की न्यायीक जांच होनी चाहिए।

सीबीआई कर रही जाांच

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि नीट छात्रा मामले की जांच सीबीआई को दे दी गई है। विपक्ष नाहक प्रलाप कर रहा है। पुलिस जांच पर लोगों को संदेह हो रहा था, इसलिए सीबीआई को मामला सरकार ने सौंप दिया। परिजनों को अब कोई शिकायत नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहटा से औरंगाबाद और नवादा-पावापुरी के बीच रेल लाइन,बजट में बिहार के लिए कई सौगत
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।