new rail line betwen bihta to aurangabad and nawada to pawapuri nirmala sitaraman budget बिहटा से औरंगाबाद और नवादा-पावापुरी के बीच रेल लाइन, बजट में बिहार के लिए कई सौगात, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहटा से औरंगाबाद और नवादा-पावापुरी के बीच रेल लाइन, बजट में बिहार के लिए कई सौगात

इधर बिहटा से औरंगाबाद के बीच रेल लाइन का निर्माण होना है। जानकारी के अनुसार दो चरणों में बिहटा से अनुग्रह नारायण और अनुग्रह नारायण से औरंगाबाद के बीच रेल लाइन बनने के लिए बजट आवंटित की गई है।

Mon, 2 Feb 2026 07:01 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
बिहटा से औरंगाबाद और नवादा-पावापुरी के बीच रेल लाइन, बजट में बिहार के लिए कई सौगात

बिहार में रेलवे के विकास के लिए करोड़ों रुपये की घोषणा बजट में की गई। लगभग 500 करोड़ से हार्डिंग पार्क में बन रहे रेल टर्मिनल के लिए भी राशि दी गई है। इससे इसके निर्माण में तेजी आएगी। दूसरी तरफ 17000 करोड़ रुपये से पंडित दीनदयाल उपाध्याय से झाझा के बीच तीसरी और चौथी लाइन का निर्माण होना है। इसके लिए मंजूरी मिल गई है। चरणवार तरीके से निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण करने के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है।

इधर बिहटा से औरंगाबाद के बीच रेल लाइन का निर्माण होना है। जानकारी के अनुसार दो चरणों में बिहटा से अनुग्रह नारायण और अनुग्रह नारायण से औरंगाबाद के बीच रेल लाइन बनने के लिए बजट आवंटित की गई है। हालांकि किस परियोजना के लिए कितनी राशि दी गई है, इसकी आधिकारिक जानकारी रेलवे द्वारा पिंक बुक जारी होने के बाद ही मिलेगी।

इसके अलावा हाल के दिनों में सीतामढ़ी से जयनगर, निर्मली भाया सुरसंड तक 188 और ललित ग्राम से वीरपुर तक 22 किलोमीटर लंबी नई रेललाइन के निर्माण को लेकर प्रक्रिया शुरू गई है।

नवादा-पावापुरी नई लाइन के निर्माण की स्वीकृति

नवादा और नालंदा के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से 492.14 करोड़ की लागत से 25.10 किलोमीटर लंबे नवादा-पावापुरी नई रेल लाइन के निर्माण की स्वीकृति रेल मंत्रालय ने प्रदान कर दी है। इस रेललाइन का निर्माण शुरू करने के लिए भी बजट आवंटित हुआ है। इसके बनने से नवादा-पावापुरी नई लाइन प्रमुख जैन तीर्थस्थल पावापुरी के लिए सीधी रेल कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। अमृत भारत योजना के तहत स्टेशनों का पुनर्विकास हो रहा है। गया, बेगूसराय, बरौनी, दरभंगा, मधुबनी सहित अन्य स्टेशनों के निर्माण कार्य को राशि आवंटित हुई है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।